Tata Group Titan Company Share cracked over 7 Percent Rekha Jhunjhunwala net worth down by over 1100 crore rupee बाजार खुलते ही टाटा का यह शेयर धड़ाम, रेखा झुनझुनवाला को 1700 करोड़ रुपये का झटका, Business Hindi News - Hindustan
More

बाजार खुलते ही टाटा का यह शेयर धड़ाम, रेखा झुनझुनवाला को 1700 करोड़ रुपये का झटका

टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों में आई तेज गिरावट का असर रेखा झुनझुनवाला की दौलत पर पड़ा है। टाइटन के शेयरों में सोमवार को 362 रुपये की गिरावट आई है। रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के 4 करोड़ से ज्यादा शेयर हैं।

Mon, 11 May 2026 10:52 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
बाजार खुलते ही टाटा का यह शेयर धड़ाम, रेखा झुनझुनवाला को 1700 करोड़ रुपये का झटका

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन के शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। टाइटन कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 4151.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में पब्लिक इवेंट में एक अपील की, जिसके बाद टाइटन समेत तमाम ज्वैलरी कंपनियों के शेयर लुढ़क गए। प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से शादियों के लिए अगले एक साल तक सोना खरीदने से बचने की अपील की है। दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला का टाइटन पर बड़ा दांव है। टाइटन के शेयरों में आई तेज गिरावट का असर रेखा झुनझुनवाला की दौलत पर पड़ा है।

एक झटके में 1700 करोड़ रुपये घट गई रेखा झुनझुनवाला की दौलत
दिग्गज इनवेस्टर रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी के 4,71,84,470 शेयर हैं। टाइटन के शेयर सोमवार को BSE में गिरावट के साथ 4,151.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 4,513.40 रुपये पर बंद हुए थे। यानी, सोमवार को टाइटन के शेयरों में 362 रुपये की गिरावट आई है। इस तेज गिरावट के हिसाब से रेखा झुनझुनवाला की नेटवर्थ एक झटके में 1700 करोड़ रुपये घट गई है। टाइटन कंपनी में रेखा झुनझुनवाला की 5.31 पर्सेंट हिस्सेदारी है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा मार्च 2026 तिमाही तक का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर इंडेन, HPCL और भारत गैस का बड़ा अपडेट

चौथी तिमाही में टाइटन को हुआ है 1179 करोड़ रुपये का मुनाफा
टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन को मार्च 2026 में खत्म हुई तिमाही में 1179 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। टाइटन कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 35 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में टाइटन का मुनाफा 871 करोड़ रुपये था। चौथी तिमाही में टाइटन की टोटल इनकम सालाना आधार पर 46 पर्सेंट बढ़ी है। टाइटन की टोटल इनकम मार्च 2026 तिमाही में 20,300 करोड़ रुपये रही है। एक साल पहले की समान अवधि में टाटा ग्रुप की इस कंपनी की टोटल इनकम 13,891 करोड़ रुपये थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यू लेबर कोड: सप्ताह में 4 दिन काम और 3 दिन आराम का रास्ता साफ

क्या कहते हैं ब्रोकरेज हाउस?
इंटरनेशनल ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टैनली ने टाइटन कंपनी के शेयरों पर ओवरवेट रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने टाइटन के शेयरों का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 5212 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने पहले कंपनी के शेयरों के लिए 5102 रुपये का टारगेट दिया था। ब्रोकरेज हाउस गोल्डमैन सैक्स ने टाइटन के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने टाइटन के शेयरों के लिए 5400 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज हाउस बर्नस्टीन ने भी टाइटन कंपनी के शेयरों पर आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाए रखी है और कंपनी के शेयरों के लिए 5000 रुपये का टारगेट दिया है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,