Urban Company Share biggest single day drop since listing company net loss swelled 57 times Know details लिस्टिंग के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट, 57 गुना बढ़ा है कंपनी का घाटा, Business Hindi News - Hindustan
More

लिस्टिंग के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट, 57 गुना बढ़ा है कंपनी का घाटा

अर्बन कंपनी के शेयर सोमवार को 11% टूटकर 124.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। सितंबर 2025 में लिस्टिंग के बाद से अर्बन कंपनी के शेयरों में एक दिन में आई यह सबसे बड़ी गिरावट है। चौथी तिमाही में कंपनी का घाटा 57 गुना बढ़ा है।

Mon, 11 May 2026 01:12 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
लिस्टिंग के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट, 57 गुना बढ़ा है कंपनी का घाटा

अर्बन कंपनी लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को तेज गिरावट आई है। चौथी तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद अर्बन कंपनी के शेयर धड़ाम हो गए हैं। अर्बन कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 11 पर्सेंट टूटकर 124.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। सितंबर 2025 में लिस्टिंग के बाद से अर्बन कंपनी के शेयरों में एक दिन में आई यह सबसे बड़ी गिरावट है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 201 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 96.35 रुपये है।

57 गुना बढ़ गया कंपनी का तिमाही घाटा
अर्बन कंपनी लिमिटेड (Urban Company Limited) का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में 161 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में अर्बन कंपनी को 2.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। मार्च 2026 तिमाही में अर्बन कंपनी लिमिटेड का घाटा 57 गुना बढ़ गया है। हालांकि, चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 43 पर्सेंट बढ़ा है। मार्च 2026 तिमाही में अर्बन कंपनी लिमिटेड का रेवेन्यू 426 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 298 करोड़ रुपये था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजार खुलते ही टाटा का यह शेयर धड़ाम, रेखा झुनझुनवाला को 1700 करोड़ का झटका

तिमाही आधार पर करीब 8 गुना बढ़ा घाटा
अर्बन कंपनी लिमिटेड (Urban Company) का घाटा तिमाही आधार पर भी कहीं ज्यादा रहा है। तिमाही आधार पर अर्बन कंपनी का घाटा करीब 8 गुना बढ़ गया है। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी को 21 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। तिमाही आधार पर अर्बन कंपनी को रेवेन्यू 11 पर्सेंट बढ़कर 383 करोड़ रुपये रहा है। प्रोफेशनल सर्विसेज ऑफर करने वाली कंपनी अर्बन कंपनी के नेट ट्रांजैक्टिंग वैल्यू (NTV) में सालाना आधार पर 42 पर्सेंट की ग्रोथ देखने को मिली है और यह 1148 करोड़ रुपये रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी की अपील: एयरलाइंस से गोल्ड तक इन 5 सेक्टर्स पर संकट के बादल

5 दिन में 18% लुढ़क गए हैं अर्बन कंपनी के शेयर
अर्बन कंपनी लिमिटेड के शेयर पिछले 5 दिन में करीब 18 पर्सेंट टूट गए हैं। कंपनी के शेयर 5 मई 2026 को 152.20 रुपये पर थे। अर्बन कंपनी के शेयर 11 मई 2026 को 124.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। दो हफ्तों में कंपनी के शेयरों में 13 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 17 सितंबर 2025 के बाद से अर्बन कंपनी के शेयर करीब 25 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 167.05 रुपये से टूटकर 125 रुपये के नीचे जा पहुंचे हैं। अर्बन कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 10 सितंबर 2025 को खुला था और यह 12 सितंबर तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 103 रुपये था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,