Adani group company adani green to invest 15000 crore rs to add 10 gigawatt battery storage in FY27 now share in focus अडानी की इस कंपनी ने ₹15000 करोड़ निवेश का किया ऐलान, शेयर पर रहेगी नजर, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी की इस कंपनी ने ₹15000 करोड़ निवेश का किया ऐलान, शेयर पर रहेगी नजर

चालू वित्त वर्ष में अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड 10 गीगावाट-घंटा से अधिक की बैटरी एनर्जी स्टोरेज क्षमता जोड़ने के लिए लगभग 15,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है। अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर की बात करें तो 1235.20 रुपये है।

Sun, 26 April 2026 05:45 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
अडानी की इस कंपनी ने ₹15000 करोड़ निवेश का किया ऐलान, शेयर पर रहेगी नजर

Adani green energy share price: अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के शेयर पर सोमवार को निवेशकों की नजर रहेगी। कंपनी चालू वित्त वर्ष में 10 गीगावाट-घंटा (जीडब्ल्यूएच) से अधिक की बैटरी एनर्जी स्टोरेज क्षमता जोड़ने के लिए लगभग 15,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी का यह कदम भारत के तेजी से बदलते एनर्जी आउटलुक के बीच भरोसेमंद और वितरण योग्य स्वच्छ बिजली की दिशा में एक बड़ा बदलाव है।

कंपनी ने अपने वित्तीय नतीजों पर चर्चा के दौरान कहा कि यह प्रस्तावित विस्तार लगभग 3 गीगावाट-घंटा की उस स्थापित स्टोरेज कैपिसिटी के अतिरिक्त होगा, जिसे कंपनी जल्द ही हासिल करने की उम्मीद कर रही है। इससे पहले वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 1.4 गीगावाट-घंटा कैपिसिटी चालू की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TA और बच्चों की पढ़ाई के भत्ते में होगा इजाफा? 8वां वेतन आयोग लेगा फैसला

ये बैटरियां गुजरात के खावड़ा में रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन के साथ विकसित की जा रही हैं, जहां अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क बना रही है। इन स्टोरेज सिस्टम का उद्देश्य शाम के समय मांग के चरम पर होने पर बिजली की आपूर्ति करना है, जब सोलर उत्पादन कम हो जाता है।

कंपनी के अधिकारी ने?

कंपनी के कार्यकारी निदेशक सागर अडानी ने कहा- हम बैटरियों के लिए अपनी कैपिसिटी ग्रोथ को बहुत अहम रूप से बढ़ाने की प्रक्रिया में हैं। वित्त वर्ष 2026-27 में 10 गीगावाट-घंटा से अधिक क्षमता चालू करने की उम्मीद हैं। उन्होंने आगे कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में हमने 1.4 गीगावाट-घंटा क्षमता जोड़ी और हमें उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में हम खावड़ा में तीन गीगावाट-घंटा स्थापित क्षमता के आंकड़े तक पहुंच जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैलरी होने वाली है रिवाइज, चेक करें डिटेल
ये भी पढ़ें:14 पैसे से 35 रुपये तक पहुंच गया यह शेयर, 5 साल में निवेशकों की बदली किस्मत

शेयर का भाव?

अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर की बात करें तो 1235.20 रुपये है। इस शेयर का भाव 1.70% फीसदी बढ़ा है। शेयर का ट्रेडिंग रेंज 1,252.75 रुपये से 1,150.80 रुपये के बीच रहा। शेयर का इंट्रा-डे हाई इसके 52 हफ्ते का हाई भी है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 767 रुपये है।

अडानी ग्रीन एनर्जी के नतीजे

अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट 34 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ 514 करोड़ रुपये रहा। अडानी ग्रीन एनर्जी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 383 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,727 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 3,278 करोड़ रुपये थी।

हालांकि, पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का मुनाफा थोड़ा घटकर 1,987 करोड़ रुपये रह गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 2,001 करोड़ रुपये था। वहीं 2025-26 में कुल आय बढ़कर 13,819 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 में 12,422 करोड़ रुपये थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,