Vascon engineers bags 116 crore rs order from ahmedabad municipal corporation share decline price below 35 rs बड़े शहर के नगर निगम से मिला कंपनी को काम, अब ₹34 वाले शेयर में होगी हलचल?, Business Hindi News - Hindustan
More

बड़े शहर के नगर निगम से मिला कंपनी को काम, अब ₹34 वाले शेयर में होगी हलचल?

वास्कॉन इंजीनियर्स लिमिटेड को अहमदाबाद नगर निगम से शहर के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में लोटस पार्क के विकास के लिए आशय पत्र (एलओआई) प्राप्त हुआ। बुधवार को वास्कॉन इंजीनियर्स की इस घोषणा से पहले कंपनी के शेयर 1.24% गिरकर ₹34.16 पर बंद हुए।

Wed, 11 March 2026 08:02 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बड़े शहर के नगर निगम से मिला कंपनी को काम, अब ₹34 वाले शेयर में होगी हलचल?

Vascon engineers share price: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां अपने कारोबार से जुड़ी हर बात स्टॉक एक्सचेंज का बताती हैं। इसी कड़ी में पेनी कैटेगरी के शेयर वाली कंपनी वास्कॉन इंजीनियर्स लिमिटेड ने भी एक बड़ा अपडेट दिया है। दरअसल, कंपनी को अहमदाबाद नगर निगम से शहर के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में लोटस पार्क के विकास के लिए आशय पत्र (एलओआई) प्राप्त हुआ।

क्या कहा कंपनी ने?

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि जीएसटी को छोड़कर ₹115.9 करोड़ के इस ऑर्डर में अहमदाबाद नगर निगम की भवन परियोजना के तहत 54,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में लोटस पार्क का विकास शामिल है। कंपनी ने बताया कि यह परियोजना ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) आधार पर पूरी की जाएगी। वास्कॉन इंजीनियर्स के मुताबिक वर्क ऑर्डर जारी होने की तारीख से 24 महीनों के भीतर कार्य पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि कॉन्ट्रैक्ट संबंधित पक्ष लेनदेन के अंतर्गत नहीं आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्लिपकार्ट ने आईपीओ के लिए बढ़ाए कदम, पहले एड्रेस चेंज और अब ये प्लान

शेयर में गिरावट

सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार को वास्कॉन इंजीनियर्स लिमिटेड की इस घोषणा से पहले कंपनी के शेयर 1.24% गिरकर ₹34.16 पर बंद हुए। पिछले छह महीनों में शेयर में 38.7% की गिरावट आई है। 9 मार्च को शेयर 32.69 रुपये के निचले स्तर तक गया। वहीं, पिछले साल शेयर 74.61 रुपये पर था। यह दोनों भाव शेयर के 52 हफ्ते का लो और हाई है।

बिकवाली मोड में है बाजार

बुधवार को शेयर बाजार बिकवाली मोड में था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,342.27 अंक या 1.72 प्रतिशत टूटकर 76,863.71 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान, यह 1,446.72 अंक या 1.84 प्रतिशत के नुकसान के साथ 76,759.26 अंक पर आ गया था। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 5,14,063.2 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 4,41,90,196.39 करोड़ रुपये (4,810 अरब डॉलर) रह गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG संकट: रेल यात्रियों के लिए माइक्रोवेव और इंडक्शन यूज करें, IRCTC का निर्देश

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

वास्कॉन इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 31.11 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 68.89 फीसदी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुकिंग के कितने दिन में मिलेगा LPG सिलेंडर? संकट के बीच सरकार का आया बड़ा बयान

कैसे रहे दिसंबर तिमाही के नतीजे

बीते फरवरी महीने में वास्कॉन इंजीनियर्स लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने इस तिमाही में कुल आय ₹25,387 लाख दर्ज की, जिसमें मुख्य रूप से ₹24,940 लाख का ऑपरेशनल रेवेन्यू और ₹447 लाख अन्य इनकम शामिल है। कुल खर्च ₹24,363 लाख रहने से बिना टैक्स के प्रॉफिट ₹1,024 लाख रहा। टैक्स के बाद नेट प्रॉफिट ₹942 लाख रहा, जो पिछले दो तिमाहियों (Q1+Q2) के संयुक्त नेट प्रॉफिट ₹3,440 लाख की तुलना में कम है, लेकिन फिर भी सकारात्मक और कंपनी के निरंतर ऑपरेशंस से लाभ कमाने की क्षमता को दर्शाता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,