Trump Impose doubles tariffs 50 percent on steel aluminium tariffs from 4 june indian metals share crash ट्रंप ने किया दोगुना टैरिफ लगाने का ऐलान, भारत के इन कंपनियों के शेयर हुए क्रैश, मचा हड़कंप, Business Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप ने किया दोगुना टैरिफ लगाने का ऐलान, भारत के इन कंपनियों के शेयर हुए क्रैश, मचा हड़कंप

एनालिस्ट का मानना ​​है कि टैरिफ लगाए जाने से भारतीय निर्यातकों पर असर पड़ेगा, खासकर वे जो वैल्यू एडेड और तैयार स्टील उत्पादों और ऑटो कंपोनेंट में लगे हैं।

Mon, 2 June 2025 12:58 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रंप ने किया दोगुना टैरिफ लगाने का ऐलान, भारत के इन कंपनियों के शेयर हुए क्रैश, मचा हड़कंप

Indian Steel Stocks: भारतीय शेयर बाजार में आज जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, जिंदल स्टील, वेदांता, सेल और अन्य मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों में इस गिरावट के पीछे ट्रंप का टैरिफ ऐलान है। दरअसल, बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आयातित स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ दोगुना करने का ऐलान किया। डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार, 30 मई को पेंसिल्वेनिया के स्टीलकर्मियों से कहा कि वह उनके उद्योग की रक्षा के लिए स्टील आयात पर टैरिफ को दोगुना करके 50% कर देंगे। इसके अलावा, ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि एल्युमीनियम टैरिफ को भी दोगुना करके 50% किया जाएगा और दोनों टैरिफ बढ़ोतरी 4 जून से लागू होंगी।

क्या है डिटेल

एनालिस्ट का मानना ​​है कि टैरिफ लगाए जाने से भारतीय निर्यातकों पर असर पड़ेगा, खासकर वे जो वैल्यू एडेड और तैयार स्टील उत्पादों और ऑटो कंपोनेंट में लगे हैं। इससे आवास, ऑटोमोबाइल और अन्य सामान बनाने में उपयोग होने वाली मेटल की कीमतें और बढ़ सकती हैं। इसके बाद आज सोमवार को मेटल स्टॉक में गिरावट देखी गई है। JSW स्टील (-1.57%), सेल (-1.24%), लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी (-1.21%), टाटा स्टील (-1.01%) और वेदांता (-0.98%) इस सेक्टर में सबसे अधिक गिरावट रही। सोमवार को इंट्राडे अवधि के दौरान निफ्टी मेटल 1.58% फिसला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बड़े फ्रॉड का खुलासा, 69000 से अधिक ग्राहकों पर मुसीबत, इस भारतीय कंपनी का हाथ
ये भी पढ़ें:₹45 के IPO पर दांव लगाने को टूटे निवेशक, 101 गुना हुआ सब्सक्राइब, GMP में तेजी

पहले कितना था टैरिफ

बता दें कि ट्रंप ने मूल रूप से स्टील पर 25% और एल्युमीनियम पर 10% टैरिफ निर्धारित करने के लिए 2018 में इस प्रावधान को लागू किया था। उन्होंने फरवरी 2025 में एल्युमीनियम पर टैरिफ बढ़ाकर 25% कर दिया। 2024-25 में भारत ने अमेरिका को 4.56 बिलियन डॉलर मूल्य के लोहा, स्टील और एल्युमीनियम प्रोडक्ट्स का निर्यात किया। इसमें प्रमुख कैटेगरीज लोहा और इस्पात में 587.5 मिलियन डॉलर, लोहा या इस्पात के सामान में 3.1 बिलियन डॉलर और एल्युमीनियम और संबंधित वस्तुओं में 860 मिलियन डॉलर शामिल हैं। बता दें कि भारतीय स्टील निर्माताओं के लिए अमेरिका टॉप मार्केट्स में से एक है, जो हाई क्वालिटी वाले प्रोडक्शन और प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण के माध्यम से धीरे-धीरे बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं। इस बीच, टैरिफ पर फीडबैक देते हुए टॉप स्टील उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि भारत को वैश्विक टैरिफ में बदलाव के कारण देश में व्यापार के किसी भी बढ़ते जोखिम के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रमुख इस्पात कंपनियों जेएसडब्ल्यू स्टील और एएमएनएस इंडिया ने कहा कि आवश्यक व्यापार उपायों को सक्रिय रूप से लागू करने की आवश्यकता है क्योंकि हर देश अपने उद्योग की रक्षा कर रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,