NR Vandana Textile IPO Latest GMP surges 31 percent subscribe 101 times ₹45 के IPO पर दांव लगाने को टूटे निवेशक, 101 गुना हुआ सब्सक्राइब, GMP दे रहा मुनाफे के संकेत, Business Hindi News - Hindustan
More

₹45 के IPO पर दांव लगाने को टूटे निवेशक, 101 गुना हुआ सब्सक्राइब, GMP दे रहा मुनाफे के संकेत

NR Vandana Textile IPO Latest GMP: एनआर वंदना टेक्स इंडस्ट्रीज (एनआर वंदना टेक्सटाइल) के आईपीओ को निवेशकों द्वारा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह आईपीओ 28 से 30 मई तक के लिए ओपन हुआ था।

Sun, 1 June 2025 07:30 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
₹45 के IPO पर दांव लगाने को टूटे निवेशक, 101 गुना हुआ सब्सक्राइब, GMP दे रहा मुनाफे के संकेत

NR Vandana Textile IPO Latest GMP: एनआर वंदना टेक्स इंडस्ट्रीज (एनआर वंदना टेक्सटाइल) के आईपीओ को निवेशकों द्वारा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह आईपीओ 28 से 30 मई तक के लिए ओपन हुआ था। इस दौरान कंपनी के इस इश्यू को तीन दिन में 101 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसका प्राइस बैंड 45 रुपये तय किया गया थ। कंपनी के शेयर 4 जून को एनएसई पर लिस्ट होने के लिए प्रस्तावित हैं।

क्या चल रहा GMP?

अनौपचारिक बाजार गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों ने खुलासा किया कि एनआर वंदना टेक्सटाइल के शेयर ₹14 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। यह ₹45 के आईपीओ प्राइस बैंड के ऊपरी छोर के मुकाबले ₹14 या 31.11 प्रतिशत के ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) को दर्शाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बड़े फ्रॉड का खुलासा, 69000 से अधिक ग्राहकों पर मुसीबत, इस भारतीय कंपनी का हाथ
ये भी पढ़ें:करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए कब आएगी PM Kisan की 20वीं किस्त

क्या है डिटेल

1992 में निगमित, कोलकाता स्थित एनआर वंदना टेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड बी2बी मॉडल पर काम करती है। यह साड़ी, सूट और अन्य जैसे सूती कपड़ा उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के डिजाइन, निर्माण और थोक वितरण में माहिर है। यह वंदना और तान्या ब्रांड के तहत अपने प्रोडक्ट्स का मार्केटिंग कर रही है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,