Mehul Telecom IPO subscribed more than 3 times GMP shows listing gain check details here 3 गुना से अधिक पहले दिन ही भरा SME IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा फायदा, दांव लगाने के लिए दो और दिन, Business Hindi News - Hindustan
More

3 गुना से अधिक पहले दिन ही भरा SME IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा फायदा, दांव लगाने के लिए दो और दिन

IPO News Updates: मेहुल टेलीकॉम आईपीओ को पहले दिन ही 3 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया है। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ पॉजिटिव प्रदर्शन कर रहा है। 

Sun, 19 April 2026 09:00 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
3 गुना से अधिक पहले दिन ही भरा SME IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा फायदा, दांव लगाने के लिए दो और दिन

IPO News Updates: 27 कर्मचारियों वाली कंपनी मेहुल टेलीकॉम आईपीओ (Mehul Telecom IPO) को पहले दिन ही 3 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है। ग्रे मार्केट में भी कंपनी का आईपीओ अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। अभी निवेशकों के पास दो दिन आईपीओ पर दांव लगाने का मौका रहेगा। बता दें, मेहुल टेलीकॉम आईपीओ का साइज 27.73 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 28 लाख फ्रेश शेयर जारी जारी करेगी। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोमवार को इस पेनी स्टॉक पर रखिएगा नजर, इस खबर के बाद हलचल की उम्मीद

1 दिन में 3.64 गुना सब्सक्राइब (Mehul Telecom IPO subscription)

पहले दिन ही आईपीओ पूरी तरह से भर गया। पब्लिक कैटगरी में आईपीओ को 2.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटगरी में आईपीओ को 1.34 गुना और एनआईआई कैटगरी में आईपीओ 9.82 गुना सब्सक्राइब किया गया था। बता दें, एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 16 अप्रैल को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 7.74 करोड़ रुपये जुटाए थे।

क्या है प्राइस बैंड? (Mehul Telecom IPO Price band)

मेहुल टेलीकॉम आईपीओ का प्राइस बैंड 96 रुपये से 98 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। किसी भी रिटेल निवेशकों को कम से कम दो ल़ॉट को एक साथ सब्सक्राइब करना होगा। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 235200 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोमवार को फोकस में रहेगा यह 50 रुपये से कम की कीमत वाला स्टॉक

क्या चल रहा जीएमपी? (Mehul Telecom IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 4.5 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी के आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 4.5 रुपये ही है। बीते कई दिनों से जीएमपी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें, आज का जीएमपी 4.59 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है।

Cumulative Capital Pvt.Ltd को आईपीओ का लीड मैनेजर बनाया गया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी को इश्यू का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। बता दें, आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG बुकिंग अपडेट: युद्ध की वजह से 13% घटी खपत, घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति घटी

क्या करती है कंपनी? (Mehul Telecom details)

इस कंपनी की शुरुआत 2023 में हुई थी। कंपनी मल्टी-ब्रांड मोबाइल फोन और उससे जुड़े सामानों को बेचती है। कंपनी की दुकान पर स्पीकर्स, ईयरफोन, हेडफोन, टैबलेट, मोबाइल कवर्स, फोन चार्जर्स, स्क्रीन गार्ड, पावर बैंक, फोन वारंटी प्लान, कार होल्ड क्लैम्पस, पेन ड्राइव आदि बेचती है।

आईपीओ से जुटाए 22.95 करोड़ रुपये कंपनी वर्किंग कैपिटल के लिए करेगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,