Trent Limited will trade ex bonus in this week check details here Tata group की धाकड़ कंपनी दे रही मुफ्त का शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, डिविडेंड भी मिलेगा, Business Hindi News - Hindustan
More

Tata group की धाकड़ कंपनी दे रही मुफ्त का शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, डिविडेंड भी मिलेगा

Trent Limited Stocks: टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी ने 1 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। 

Sun, 31 May 2026 12:40 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Tata group की धाकड़ कंपनी दे रही मुफ्त का शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, डिविडेंड भी मिलेगा

Trent Limited Stocks: टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी इसी हफ्ते एक्स-बोनस ट्रेड कर रहने जा रही है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी की तरफ से 2 शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया जाएगा। ट्रेंट लिमिटेड ने अपने पोजीशनल निवेशकों को 10 साल में 2285 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, कंपनी एक्स-डिविडेंड भी अगले 15 दिन के अंदर ट्रेड करने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल 22 रुपये सस्ता, डीजल के भी घटे दाम, इस सरकार ने लिया बड़ा फैसला

4 जून को कंपनी ट्रेड करेगी एक्स-बोनस (Trent ltd Bonus Record date)

शेयर बाजारों को दी जानकारी में इस कंपनी ने बताया है कि 2 शेयर पर शेयर बोनस के तौर पर योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 4 जून 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें दो शेयर पर 1 शेयर का लाभ होगा।

डिविडेंड भी दे रही है कंपनी (Trent Limited Dividend Record date)

इस कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। ट्रेंट लिमिटेड ने बताया है कि 1 शेयर पर योग्य निवेशकों को 6 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए भी रिकॉर्ड डेट घोषित है। कंपनी शेयर बाजारों में 12 जून को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, क्या कीमतों में हुआ कोई इजाफा? लेटेस्ट अपडेट

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा? (Trent Limited Share performance)

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर ट्रेंट लिमिटेड के शेयर बीएसई में 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4230 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले तीन महीन के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 8.47 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, एक साल में ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 25 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल पर 1.5 रुपये और डीजल पर 13.50 रुपये की टैक्स कटौती का सरकार ने किया ऐलान

10 साल में कंपनी ने दिया 2285% का रिटर्न

बीते दो साल में टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयरों का भाव 9 प्रतिशत लुढ़क गया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 0.37 प्रतिशत की तेजी आई है। तीन साल मे पोजीशनल निवेशकों को ट्रेंट लिमिटेड ने 175 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 5 साल में टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 411 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, 10 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले पोजीशनल निवेशकों को टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों का भाव 2285 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,