LPG Price Today no change in rates check latest price of your city here LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, क्या कीमतों में हुआ कोई इजाफा? लेटेस्ट अपडेट, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, क्या कीमतों में हुआ कोई इजाफा? लेटेस्ट अपडेट

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज रविवार को कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। पुराने स्तर पर कीमतें बरकरार हैं। जोकि अच्छी खबर है। 

Sun, 31 May 2026 09:37 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, क्या कीमतों में हुआ कोई इजाफा? लेटेस्ट अपडेट

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज 31 मई को कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी पुरानी कीमतें ही बरकरार हैं। ईरान युद्ध की वजह से एलपीजी सिलेंडर, सीएनजी और पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बीते तीन महीने के दौरान बदलाव देखने को मिला है। बता दें, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से जारी रेट्स के अनुसार एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये में आज रविवार को दिल्ली में बिक रहा है। वहीं, मुंबई में इसका रेट 912.50 रुपये है। कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल पर 1.5 रुपये और डीजल पर 13.50 रुपये की टैक्स कटौती का सरकार ने किया ऐलान

पिछले महीने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 900 रुपये का इजाफा किया गया था। उसके बाद से रेट्स में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। बता दें, युद्ध शुरू होने के बाद से घरेलू सिलेंडर का रेट 60 रुपये महंगा हुआ है।

घरेलू सिलेंडर का क्या है रेट? (Domestic LPG Cylinder Price Today)

दिल्ली - 913 रुपये

कोलकाता - 939 रुपये

मुंबई - 912.50 रुपये

चेन्नई - 928.50 रुपये

गुरुग्राम - 921.50 रुपये

नोएडा - 910.50 रुपये

बेंगलुरू- 915.50 रुपये

भुवनेश्वर - 939 रुपये

चंडीगढ़ - 922.50 रुपये

हैदराबाद - 965 रुपये

जयपुर - 916.50 रुपये

लखनऊ - 950.50 रुपये

पटना - 1002.50 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 922.50 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वां वित्त आयोग: कितना मिलेगा एरियर? कैसे किया जाएगा कैलकुलेट

कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट? (Commercial LPG Price Today)

नई दिल्ली - 3071.50 रुपये

कोलकाता - 3202 रुपये

मुंबई - 3024 रुपये

चेन्नई - 3237 रुपये

गुरुग्राम - 3088 रुपये

नोएडा - 3071.50 रुपये

बेंगलुरू- 3152 रुपये

भुवनेश्वर - 3238 रुपये

चंडीगढ़ - 3082.50 रुपये

हैदराबाद - 3315 रुपये

लखनऊ- 3194 रुपये

जयपुर - 3099 रुपये

पटना - 3346.50 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 3106 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एंटी ड्रोन सिस्टम बनाने वाली डिफेंस कंपनी के शेयरों पर रखें नजर

सरकार ने कहा पर्याप्त है एलपीजी

केंद्र सरकार की तरफ से हाल ही में जारी बयान में कहा गया है कि देश में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी है। ऐसे में किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। मौजूदा परिस्थितयों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश घरेलू कंपनियों को दिया है। मौजूदा समय में एलपीजी प्रोडक्शन 52000 टन के आल टाइम हाई पर पहुंच गया है।

नियमों में कड़ाई (LPG Cylinder Bookin Rule)

एलपीजी सिलेंडर को लेने के लिए पहले से नियमों को कड़ा कर दिया गया है। बिना ओटीपी के एलपीजी सिलेंडर अब किसी को नहीं मिल रहा है। सरकार ने गांव में 45 दिन और शहरों में 25 दिन की लिमिट लगाई है। इससे पहले एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग नहीं की जा सकती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,