Petrol Diesel price cut 22 rupee litre in Pakistan check details here पेट्रोल 22 रुपये सस्ता, डीजल के भी घटे दाम, इस सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Business Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल 22 रुपये सस्ता, डीजल के भी घटे दाम, इस सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Petrol Diesel price today in Pakistan: पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सरकार ने कटौती की है। नई कीमतें 30 मई 2026 यानी शनिवार से लागू हो गई हैं। 

Sun, 31 May 2026 10:52 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
पेट्रोल 22 रुपये सस्ता, डीजल के भी घटे दाम, इस सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Petrol Diesel price today in Pakistan: पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान हुआ है। पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल के रेट्स में 22 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। हाल के समय में पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीसरी बार कटौती की गई है। बता दें, पाकिस्तान में तेल की कीमतों में कटौती ऐसे समय में देखने को मिल रही है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बाधित होने की वजह से तेल की आपूर्ति पर दुनिया भर में असर पड़ा है। कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल पर 1.5 रुपये और डीजल पर 13.50 रुपये की टैक्स कटौती का सरकार ने किया ऐलान

क्या है पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल का रेट (Petrol Diesel price hike in Pakistan)

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार ताजा कटौती के बाद पाकिस्तान में एक लीटर हाई स्पीड डीजल का दाम 380 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, पेट्रोल का रेट 381 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। बता दें, पड़ोसी देश पाकिस्तान में तेल के नए रेट शुक्रवार को जारी किए गए थे। हालांकि, नए रेट कल यानी 30 मई से प्रभावी हैं।

पेट्रोल और डीजल के अलावा ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी ने कहा है कि केरोसिन ऑयल की कीमतों को भी 313.44 रुपये से घटाकर 272 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, क्या कीमतों में हुआ कोई इजाफा? लेटेस्ट अपडेट

भारत में लगातार बढ़ रहे हैं दाम (Petrol Diesel price hike)

एक तरफ पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले दो हफ्ते में कटौती देखने को मिली है। इसी दौरान भारत में पेट्रोल और डीजल का रेट लगातार बढ़ा है। 15 मई से अबतक भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 बार इजाफा किया जा चुका है। इस दौरान पेट्रोल और डीजल का रेट 7.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। बता दें, आखिरी बार देश में पेट्रोल और रेट सोमवार को बढ़ाया गया था। इसके बाद कीमतें स्थिर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वां वित्त आयोग: कितना मिलेगा एरियर? कैसे किया जाएगा कैलकुलेट

76 दिन तक नहीं बढ़े थे दाम (Petrol Diesel Price)

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 76 दिनों तक युद्ध शुरू होने के बाद भी सरकारी तेल कंपनियों ने कोई इजाफा नहीं किया था। कीमतों में बढ़ोतरी ना करने की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को हर दिन 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था। हालिया बढ़ोतरी के बाद अब कंपनियों का घाटा घटकर 500 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।

LPG की कीमतें भी लम्बे समय से स्थिर (LPG Price Updates)

मई का महीना घरेलू एलपीजी सिलेंडर को लेकर राहत भरा रहा है। एक तरफ कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। तो वहीं दूसरी तरफ से आपूर्ति भी प्रभावित नहीं हुई। सरकार ने तेल कंपनियों को घरेलू स्तर पर उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,