Torrent Pharma will give 29 rupee dividend company net profit jumped upto 625 crore rupee फार्मा कंपनी को हुआ ₹635 करोड़ का नेट प्रॉफिट, 1 शेयर ₹29 डिविडेंड देने का फैसला, Business Hindi News - Hindustan
More

फार्मा कंपनी को हुआ ₹635 करोड़ का नेट प्रॉफिट, 1 शेयर ₹29 डिविडेंड देने का फैसला

टॉरेंट फार्मा (Torrent Pharma) ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि उनका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 26.24 प्रतिशत बढ़ा है। दिसंबर तिमाही के नतीजों के साथ-साथ टॉरेंट फार्मा ने डिविडेंड का भी ऐलान कर दिया है।

Sat, 14 Feb 2026 02:47 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
फार्मा कंपनी को हुआ ₹635 करोड़ का नेट प्रॉफिट, 1 शेयर ₹29 डिविडेंड देने का फैसला

टॉरेंट फार्मा (Torrent Pharma) ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि उनका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 26.24 प्रतिशत बढ़ा है। दिसंबर तिमाही के नतीजों के साथ-साथ टॉरेंट फार्मा ने डिविडेंड का भी ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक शेयर पर 29 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया गया है।

635 करोड़ रुपये का हुआ नेट प्रॉफिट

Torrent Pharma ने दी जानकारी में कहा है कि अक्टूबर से दिंसबर 2025 के दौरान 635 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में फार्मा कंपनी को 503 करोड़ रुपये रहा है। दिसंबर तिमाही में Torrent Pharma का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 3303 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 2809 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के रेवन्यू में सालाना आधार पर 17.60 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बोनस शेयर दे रही है कंपनी, डिविडेंड का भी ऐलान, रिकॉर्ड डेट हुआ तय

टॉरेंट फार्मा का EBITDA सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान कंपनी का EBITDA 1088 करोड़ रुपये रहा है।

29 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी

टॉरेंट फार्मा ने एक शेयर पर 29 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी योग्य निवेशकों को 6 मार्च 2026 या उसके आस-पास डिविडेंड देगी। बता दें, इस डिविडेंड के लिए कंपनी 18 फरवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Q3 रिजल्ट के बाद किस डिफेंस कंपनी के शेयरों पर दांव लगाना रहेगा सही?

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

शुक्रवार को टॉरेंट फार्मा का शेयर 0.18 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4074.05 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले 6 महीने में टॉरेंट फार्मा के शेयरों की कीमतों में 12 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 32 प्रतिशत बढ़ा है। टॉरेंट फार्मा का 52 वीक हाई 4239.95 रुपये और 52 वीक लो लेवल 2891.45 रुपये है। Torrent Pharma का मार्केट कैप 1.37 लाख करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अशीष कचोलिया के निवेश वाली कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट, 51% तक लुढ़का शेयर

दो साल में टॉरेंट फार्मा के शेयरों की कीमतों में 55 प्रतिशत और 5 साल में यह स्टॉक 213 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, 10 साल में यह स्टॉक 561 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,