Q3 रिजल्ट के बाद किस डिफेंस कंपनी के शेयरों पर दांव लगाना रहेगा सही? एक्सपर्ट्स की पसंद क्या
Defence Stock: शेयर बाजार पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का कहना है कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का प्रदर्शन दिसंबर तिमाही के शानदार रहा है। बीडीएल के नेट प्रॉफिट में गिरावट आई है। वहीं, मार्जिन भी 5 प्रतिशत के नीचे आ गया। नवरत्न कंपनी बीईएल ने दिसंबर तिमाही में बेहतर प्रदर्शन किया है।

Defence Stock: ज्यादातर कंपनियों ने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अब सवाल खड़ा हुआ है कि कौन सी डिफेंस कंपनी के शेयरों पर दांव लगाना सही रहेगा? बजट में इस बार भारत सरकार ने डिफेंस बजट को 15.20 प्रतिशत का इजाफा किया है। इस बार बजट में 7.85 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
एक्सपर्ट्स की क्या सलाह दे रहे हैं?
शेयर बाजार पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का कहना है कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का प्रदर्शन दिसंबर तिमाही के शानदार रहा है। बीडीएल के नेट प्रॉफिट में गिरावट आई है। वहीं, मार्जिन भी 5 प्रतिशत के नीचे आ गया। नवरत्न कंपनी बीईएल ने दिसंबर तिमाही में बेहतर प्रदर्शन किया है। इन सबके अलावा मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के रेवन्यू और नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर बढ़ा है।
तिमाही नतीजे कैसे रहे?
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का रेवन्यू सालाना आधार पर 10.70 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 29.60 प्रतिशत बढ़ा है। बीईएल का रेवन्यू का सालाना आधार पर 23.70 प्रतिशत और प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 20.80 प्रतिशत बढ़ा है। दोनों कंपनियों के पास कई बड़े वर्क ऑर्डर हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दोनों कंपनियां बढ़े प्रोजेक्ट को भुनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज ने मझगांव डॉक के परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रिजल्ट कमजोर रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बीडीएल के नतीजे चिंताजनक रहा है। कंपनी का रेवन्यू सालाना आधार पर 31.90 प्रतिशत घटा है। वहीं, EBITDA मार्जिन में भारी गिरावट आई है।
किस डिफेंस स्टॉक पर दांव लगाना रहेगा सही?
लक्ष्मीश्री के रिसर्च हेड अंशुल जैन कहते हैं, “हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटे़ड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के तिमाही नतीजों के बाद BEL को ज्यादा सपोर्ट दिख रहा है। यह स्टॉक मजबूत रिलेटिव स्ट्रेंथ को दर्शाता है।”
एक्सपर्ट का कहना है कि बीईएल के शेयर के लिए नया प्रोजेक्शन 485 रुपये से 495 रुपये के स्तर को सपोर्ट करता है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन