बोनस शेयर दे रही है कंपनी, डिविडेंड का भी ऐलान, रिकॉर्ड डेट हुआ तय
Bonus Share: IRB Infrastructure Developers Ltd ने तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड और बोनस शेयर का भी ऐलान किया है। कंपनी ने इसकी जानकारी शुक्रवार को एक्सचेंज के साथ साझा किया था। कंपनी ने हर एक शेयर पर 7 प्रतिशत डिविडेंड देने का फैसला किया है।

Bonus Share: IRB Infrastructure Developers Ltd ने तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड और बोनस शेयर का भी ऐलान किया है। कंपनी ने इसकी जानकारी शुक्रवार को एक्सचेंज के साथ साझा किया था। कंपनी ने हर एक शेयर पर 7 प्रतिशत डिविडेंड देने का फैसला किया है।
किस दिन है डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट?
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में IRB Infrastructure Developers Ltd ने बताया है कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 0.07 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 19 फरवरी की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम इस दिन रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें 70 प्रतिशत का डिविडेंड का लाभ मिलेगा।
कंपन ने 2025 में तीन बार निवेशकों को डिविडेंड दिया था। आखिरी बार कंपनी 18 नवंबर 2025 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी।
पहली बार बोनस शेयर दे रही है कंपनी
IRB Infrastructure Developers Ltd ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस देने का फैसला किया है। कंपनी ने इस बोनस शेयर के लिए भी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।
50 रुपये से कम की कीमत का शेयर
शुक्रवार को IRB Infrastructure Developers Ltd के शेयर बीएसई में शुक्रवार को 1.24 प्रतिशत की गिरावट के बाद 43.97 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 7.48 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, एक साल पहले शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 11.10 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। कंपनी का 52 वीक हाई 54.38 रुपये और 52 वीक लो लेवल 38.57 रुपये है। IRB Infrastructure Developers Ltd का मार्केट कैप 26553 करोड़ रुपये का है।
लॉन्ग टर्म में कैसा प्रदर्शन?
तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 51 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 303 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। इस कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 30.42 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 69.58 प्रतिशत है।
दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा है?
कंपनी के नेट प्रॉफिट में भारी गिरावट आई है। एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि अक्टूबर से दिसंबर के दौरान नेट प्रॉफिट 210.79 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के सेल्स में 7.62 प्रतिशत की गिरावट आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन