today stock market focus on these shares big deal worth rs 5700 crore made in adani group आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, अडानी ग्रुप में हुई 5,700 करोड़ की बड़ी डील, Business Hindi News - Hindustan
More

आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, अडानी ग्रुप में हुई 5,700 करोड़ की बड़ी डील

आज के स्टॉक पिक्स: अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी पोर्ट्स, HCL Tech, हिंदुस्तान जिंक, HG इंफ्रा और Allied Blenders and Distillers के शेयरों पर खास नजर रहेगी। 

Mon, 8 June 2026 06:58 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, अडानी ग्रुप में हुई 5,700 करोड़ की बड़ी डील

आज के स्टॉक पिक्स: आज शेयर मार्केट में कारोबार के दौरान कई प्रमुख कंपनियों के शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं। मैनेजमेंट में बदलाव, बड़े निवेश, नई परियोजनाओं और ब्लॉक डील्स से जुड़े घटनाक्रमों के कारण इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

SBI Mutual Fund ने खरीदे अडानी ग्रुप के शेयर

एक बड़े ब्लॉक डील में SBI म्यूचुअल फंड ने GQG पार्टनर्स से अडानी समूह की दो कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदी है। GQG ने अडानी एंटरप्राइजेज में 1.3% हिस्सेदारी बेचकर लगभग 4,760 करोड़ रुपये जुटाए। SBI म्यूचुअल फंड ने यह हिस्सेदारी औसतन 2,913.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर ₹658 सस्ता, 10.58 करोड़ परिवारों को तो गैस पर ₹958 का फायदा

इसके अलावा GQG ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 0.5% हिस्सेदारी 958 करोड़ रुपये में बेची। SBI म्यूचुअल फंड ने 63.66 लाख शेयर 1,504.8 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे। यह सौदा बाजार में अडानी समूह के शेयरों को लेकर निवेशकों का भरोसा दिखाता है।

UAE में नई कंपनी बनाएगी Adani Ports

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने बताया कि उसकी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी अडानी हर्बर इंटरनेशनल FZCO ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हर्बर इंटरनेशनल FZCO नाम से नई पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी बनाई है। यह कंपनी 5 जून 2026 को स्थापित की गई है और समूह के वैश्विक शिपिंग कारोबार को मजबूत करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, LPG सिलेंडर महंगा होने के बाद चेक करें आज के भाव

Allied Blenders & Distillers के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव

एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स के प्रबंध निदेशक (MD) आलोक गुप्ता ने 31 मई 2026 से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के बोर्ड ने अमर सिन्हा को 1 जून 2026 से तीन वर्षों के लिए नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। इस बदलाव पर निवेशकों की नजर रहेगी।

HCL Tech ने जलवायु परियोजनाओं के लिए दिए 10 लाख डॉलर

आईटी कंपनी HCLTech ने अमेरिका में अपने क्लाइमेट एक्शन ग्रांट के तीसरे एडिशन के तहत 10 लाख डॉलर की सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह राशि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकसित किए जा रहे इन्वोशन और टिकाऊ परियोजनाओं को समर्थन देने में खर्च की जाएगी।

Hindustan Zinc राजस्थान में करेगा पर्यावरण संरक्षण

हिंदुस्तान जिंक ने राजस्थान में 250 हेक्टेयर क्षेत्र में Ecological Restoration प्रोजेक्ट के लिए TERI (द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट) के साथ समझौता किया है। कंपनी का यह कदम पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

HG Infra Engineering को मिला गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना का कंप्लीशन सर्टिफिकेट

एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को उत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के 4,971 करोड़ रुपये के पैकेज का कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिल गया है। इससे कंपनी की परियोजना निष्पादन क्षमता को मजबूती मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस साल अडानी ने हर दिन कमाए ₹1897 करोड़ और अंबानी ने गंवाए ₹1352 करोड़

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

आज के कारोबार में अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी पोर्ट्स, HCLTech, हिंदुस्तान जिंक, HG इंफ्रा और Allied Blenders & Distillers के शेयरों पर खास नजर रहेगी। कॉर्पोरेट घोषणाओं और बड़े निवेश सौदों के चलते इन शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,