new rates of petrol and diesel released, check today s prices after LPG cylinder becomes expensive पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, LPG सिलेंडर महंगा होने के बाद चेक करें आज के भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, LPG सिलेंडर महंगा होने के बाद चेक करें आज के भाव

Petrol Diesel Prices Today: भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर पोर्ट ब्लेयर में है। जबकि, पोर्ट ब्लेयर में 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। सबसे महंगा डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 106.06 रुपये और पेट्रोल 118.34 रुपये है।

Mon, 8 June 2026 06:19 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, LPG सिलेंडर महंगा होने के बाद चेक करें आज के भाव

Petrol Diesel Prices Today: रविवार को घरेलू एलपीजी के दाम बढ़ाने के बाद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट भी कर दी हैं। आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े या घटे, यह जानने से पहले यह जान लें कि अभी पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब 2.5 रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त बढ़ोतरी की जरूरत पड़ सकती है। अभी कुछ दिन पहले ही रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने चेतावनी थी।

अगर ऐसा होता है तो कुल बढ़ोतरी 10 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच जाएगी। इससे पहले भी पेट्रोल-डीजल में 20-20 रुपये की बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही थी। तब सरकार ने फौरन पेट्रोल-डीजल से 10-10 रुपये टैक्स घटा दिए थे। अगर सरकार की इस राहत को जोड़ लें तो अब केवल 2.50 रुपये की बढ़त की गुंजाइश अब भी बाकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर ₹658 सस्ता, 10.58 करोड़ परिवारों को तो गैस पर ₹958 का फायदा

यहां देखें कई शहरों के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट...

आज के रेट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत मुंबई 97.83 रुपये है।

पेट्रोल-डीजल प्राइस राजस्थान

जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। बिकानेर में पेट्रोल 114.15 रुपये और डीजल 99.29 रुपये है। भरतपुर में पेट्रोल की कीमत 112.43 रुपये प्रति लीटर है। जबकि, यहां डीजल 97.54 रुपये लीटर बिक रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस साल अडानी ने हर दिन कमाए ₹1897 करोड़ और अंबानी ने गंवाए ₹1352 करोड़

बिहार में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है। अररिया में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 115.07 रुपये और डीजल की कीमत 101.08 रुपये है।

पेट्रोल -डीजल प्राइस उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। आगरा में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 95.02 रुपये लीटर है। प्रयागराज में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.82 और डीजल की 95.33 रुपये है। अयोध्या में पेट्रोल 102.4 और डीजल 97.87 रुपये लीटर है। गोरखपुर में पेट्रोल के रेट 102.13 और डीजल के 95.62 रुपये हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोलियम कंपनियों को प्रत्येक सिलेंडर पर 703 रुपये का हो रहा नुकसान: सरकार

पेट्रोल डीजल प्राइस मध्यप्रदेश

भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। इंदौर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 114.61 और डीजल की 99.70 रुपये है। गुना में पेट्रोल आज 115.44 रुपये तो डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार है।

पेट्रोल डीजल प्राइस छत्तीसगढ़

रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है। बीजापुर में पेट्रोल 109.69 रुपये और डीजल 102.99 रुपये है। बीलासपुर में पेट्रोल 108.76 रुपये और डीजल 102.02 रुपये लीटर है।

कच्चे तेल के दाम

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेंट क्रूड 2.18 डॉलर प्रति बैरल सस्ता होकर 95.27 डॉलर पर है। जबकि, WTI में 1.96 डॉलर प्रति बैरल की बढ़त हुई है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक आज यह 92.50 डॉलर प्रति बैरल पर है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,