lpg cylinder price today cheaper by rs 658 10 58 crore families get benefit of rs 958 on gas गैस सिलेंडर पर सरकार की सफाई, रेट उतना नहीं बढ़ाया ज‍ितना महंगा हम इंपोर्ट कर रहे हैं, Business Hindi News - Hindustan
More

गैस सिलेंडर पर सरकार की सफाई, रेट उतना नहीं बढ़ाया ज‍ितना महंगा हम इंपोर्ट कर रहे हैं

LPG Price Today: सरकार का दावा: 1600 का स‍िलेंडर पड़ रहा है कंपन‍ियों को और ग्राहकों को द‍िया जा रहा है 942 में, उज्‍जवला योजना में 300 की सब्सिडी जोड़ लें तो 642 में, हलांक‍ि यह स‍िर्फ 4 सिलेंडर पर ही है, पहले 9 स‍िलेंडर पर म‍िलता था।

Mon, 8 June 2026 05:32 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
गैस सिलेंडर पर सरकार की सफाई, रेट उतना नहीं बढ़ाया ज‍ितना महंगा हम इंपोर्ट कर रहे हैं

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद भारत में घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है। सच तो ये है कि सप्लाई लागत की तुलना में घरेलू एलपीजी के उपभोक्ताओं को सिलेंडर 658 रुपये सस्ता मिल रहा है। जबकि, उज्ज्वला के लाभार्थियों को यही सिलेंडर 958 रुपए सस्ता मिल रहा है।

मोदी सरकार के मुताबिक 14.2 किलो के एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई लागत अब ₹1,600 से अधिक हो गई है, पहले 1200 रुपये थी। इसके बावजूद दिल्ली में आम उपभोक्ता इसे केवल ₹942 में खरीद रहे हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को तो पहले चार रिफिल पर सब्सिडी के बाद सिर्फ ₹642 में सिलेंडर मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नया अपडेट, देखें कहां दोगुना से अधिक हो गया तेल का दाम

बता दें रविवार 7 जून से ही 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट बढ़कर 942 रुपये हो गया है, जो पहले 913 रुपये था। यानी घरेलू सिलेंडर 29 रुपये महंगा हुआ है। इससे पहले 7 मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपपये बढ़े थे।

पड़ोसी देशों से भी सस्ता है भारत का LPG

सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में घरेलू एलपीजी की कीमत कई पड़ोसी और विकसित देशों की तुलना में काफी कम है। नई दिल्ली का बेंचमार्क रेट की बात करें तो 14.2 किलो का सिलेंडर ₹942 रुपये का है। यहीं सिलेंडर पाकिस्तान में आज की डेट में ₹1,046 और नेपाल में ₹1,207 का पड़ेगा। जबकि, बांग्लादेश में ₹1,225, श्रीलंका में ₹1,241, अमेरिका में ₹1,755, ऑस्ट्रेलिया में ₹1,765 और कनाडा में ₹2,411 का पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोलियम कंपनियों को प्रत्येक सिलेंडर पर 703 रुपये का हो रहा नुकसान: सरकार

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाला ₹642 का सिलेंडर इन देशों की तुलना में और भी सस्ता पड़ता है। सरकार ने बताया कि देश में 10.58 करोड़ से अधिक उज्ज्वला लाभार्थी अभी भी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से ₹300 प्रति सिलेंडर की सब्सिडी प्राप्त कर रहे हैं।

सप्लाई पर नहीं पड़ा कोई असर

होर्मुज स्ट्रेट में रुकावटों और पश्चिम एशिया संकट के बावजूद भारत में एलपीजी की सप्लाई सामान्य बनी हुई है। सरकार के अनुसार घरेलू एलपीजी उत्पादन को 32 हजार मीट्रिक टन से बढ़ाकर 52 हजार मीट्रिक टन किया गया है और देश में कहीं भी गैस की कमी नहीं है।

क्यों नहीं बढ़ते हर महीने घरेलू LPG के दाम?

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक होटल, रेस्तरां और उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम हर महीने अंतरराष्ट्रीय कीमतों के हिसाब से बदलते हैं। लेकिन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को सरकार नियंत्रित रखती है ताकि आम उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ कम पड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:EPFO सब्सक्राइबर्स के खाते में कब आएगा ब्याज का पैसा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 46% बढ़ी LPG की कीमत

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस , जो वैश्विक एलपीजी कीमतों का प्रमुख मानक माना जाता है, फरवरी 2026 में 542.5 डॉलर प्रति टन था। जून 2026 में यह बढ़कर 790 डॉलर प्रति टन पहुंच गया। यानी चार महीने में अंतरराष्ट्रीय एलपीजी कीमतों में करीब 46 फीसदी का उछाल आया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,