Angel One Ltd stock going to split into 10 parts check record date here 10 टुकड़ों में बंटने जा रहा है ब्रोकरेज स्टॉक, रिकॉर्ड डेट नजदीक, 19 बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी, Business Hindi News - Hindustan
More

10 टुकड़ों में बंटने जा रहा है ब्रोकरेज स्टॉक, रिकॉर्ड डेट नजदीक, 19 बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी

Dividend Stock: ब्रोकरेज कंपनी Angel One Ltd ने शेयरों को बांटने का फैसला किया है। कंपनी शेयरों को 10 टुकड़ों में बांटने जा रही है। इसके लिए एंजल वल लिमिटेड की तरफ से रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया गया है। जोकि इसी हफ्ते हैं।

Sun, 22 Feb 2026 05:17 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
10 टुकड़ों में बंटने जा रहा है ब्रोकरेज स्टॉक, रिकॉर्ड डेट नजदीक, 19 बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी

Dividend Stock: ब्रोकरेज कंपनी Angel One Ltd ने शेयरों को बांटने का फैसला किया है। कंपनी शेयरों को 10 टुकड़ों में बांटने जा रही है। इसके लिए एंजल वल लिमिटेड की तरफ से रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया गया है। जोकि इसी हफ्ते हैं। बता दें, इस ब्रोकरेज कंपनी ने 19 बार निवेशकों को डिविडेंड दिया है।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट?

एंजल वन लिमिटेड ने शेयरों बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। कंपनी ने 26 फरवरी 2026 की तारीख को स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी इस दिन Angel One Ltd के शेयर 10 हिस्सों में बंट जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 कंपनियों के IPO इस हफ्ते हो रहे हैं ओपन, दांव लगाने के लिए रहिए तैयार

19 बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी

Angel One Ltd ने अपने निवेशकों को महज 6 साल में 19 बार डिविडेंड दिया है। कंपनी इसी साल जनवरी के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 23 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 48 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयरों का प्रदर्शन लॉन्ग टर्म में रहा शानदार

Angel One Ltd ने अपने पोजीशनल निवेशकों को 1 साल में महज 4.39 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 9.35 प्रतिशत की तेजी आई है। एंजल वन लिमिटेड का 52 वीक हाई 3283 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 1942 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 22706 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत, रूस की जगह इस देश से जमकर खरीद रहा है कच्चा तेल, तीसरे नंबर पर पहुंचा इराक

5 साल में कंपनी ने दिया 669 प्रतिशत का रिटर्न

दो साल में एंजल वन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। भले ही इस कंपनी के लिए पिछले दो साल अच्छे नहीं रहे हों। लेकिन इसके बाद भी Angel One Ltd ने तीन साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को कंपनी ने 129 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 5 साल में इस कंपनी के शेयरों का भाव 669 प्रतिशत भेज दिया है।

दिसंबर तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?

एंजल वन लिमिटेड ने 15 जनवरी को तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी ने दी जानकारी में बताया था कि अक्टूबर से दिसंबर 2026 के दौरान कंपनी का कुल नेट प्रॉफिट 268.60 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 4.5 प्रतिशत कम है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,