ओपन हो गए हैं 10 कंपनियों के IPO, 4 दिग्गज नाम भी लिस्ट में, चेक करें प्राइस बैंड, GMP
IPO News: प्राइमरी मार्केट में आज 10 कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इन 10 कंपनियों में 4 बड़ी कंपनियां है। तो वहीं 6 कंपनियां एसएमई सेगमेंट की है। आइए एक-एक करके जानते हैं इन कंपनियों के प्राइस बैंड और जीएमपी के विषय में

IPO News: प्राइमरी मार्केट में आज 10 कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इन 10 कंपनियों में 4 बड़ी कंपनियां है। तो वहीं 6 कंपनियां एसएमई सेगमेंट की है। आइए एक-एक करके जानते हैं इन कंपनियों के प्राइस बैंड और जीएमपी के विषय में ...
मेनबोर्ड सेगमेंट के आईपीओ
1- Anand Rathi Share IPO
कंपनी के आईपीओ का साइज 745 करोड़ रुपये का है। कंपनी 53 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, 1.80 करोड़ शेयर ऑफर फार सेल के तहत जारी किए जाएंगे। Anand Rathi Share IPO का प्राइस बैंड 393 रुपये से 414 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 36 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14904 रुपये का दांव लगाना होगा। कंपनी के आईपीओ का जीएमपी आज 31 रुपये प्रति शेयर है।
2- Seshaasai Technologies IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 813.07 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1.13 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 402 रुपये से 423 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 35 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14805 रुपये का दांव लगाना होगा। आज कंपनी का आईपीओ 88 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा है।
3- Jaro Institute IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 450 करोड़ रुपये का है। इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 846 रुपये से 890 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 16 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से मिनिमम इंवेस्टमेंट अमाउंट 14240 रुपये है। बता दें, कंपनी का आईपीओ 122 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
4- Solarworld Energy Solutions IPO
कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 333 रुपये से 351 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी की तरफ से 42 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14742 रुपये का दांव लगाना होगा। सोलरवर्ल्ड आईपीओ का साइज 490 करोड़ रुपये का है। इस आईपीओ का जीएमपी 65 रुपये प्रति शेयर है।
SME सेगमेंट के आईपीओ
1- Ecoline Exim IPO
इस एसएमई कंपनी के आईपीओ का साइज 76.42 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने 134 रुपये से 141 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। वहीं, लॉट साइज 1000 शेयरों का बनाया गया है। एक रिटेल निवेशक को कम से कम 2 लॉट पर एक साथ दांव लगाना होगा। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 10 रुपये के प्रीमियम पर है।
2- NSB BPO Solutions IPO
कंपनी के आईपीओ का साइज 77.91 करोड़ रुपये का है। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 140 रुपये से 147 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1000 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 2,94,000 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा। इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार आईपीओ का मौजूदा जीएमपी शून्य है।
3- Matrix Geo Solutions IPO
इस आईपीओ का प्राइस बैंड 98 रुपये से 104 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। किसी भी निवेशक को कम से कम 2 लॉट पर एक साथ दांव लगाना होगा। कंपनी के आईपीओ का मौजूदा जीएमपी 13 रुपये है।
4- True Colors IPO
कंपनी का आईपीओ 23 सितंबर को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 25 सितंबर तक दांव लगाने का मौका रहेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 181 रुपये से 191 रुपये तय हुआ है। कंपनी ने 600 शेयरों का एक लॉट बनाया है। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 45 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
5- Aptus Pharma IPO
कंपनी के आईपीओ का साइज 65 रुपये से 70 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 2000 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से कम से कम 2,80,000 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा। कंपनी के आईपीओ का जीएमपी 7 रुपये है।
6- BharatRohan Airborne Innovations IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 45.04 करोड़ रुपये का है। कंपनी का आईपीओ 23 सितंबर से 25 सितंबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 80 रुपये से 85 रुपये प्राइस बैंड तय किया है। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन