2 दिन में 8 गुना सब्सक्रिप्शन, दांव लगाने का अभी एक मौका और, ग्रे मार्केट दिखा रहा हर शेयर पर ₹42 का फायदा
JD Cables IPO: जेडी केबल्स आईपीओ पर दांव लगाने का अभी एक मौका और निवेशकों के पास है। कंपनी के आईपीओ पर पहले दो दिन में 8 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। रिटेल कैटगरी में कंपनी के आईपीओ को 10 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया है।

JD Cables IPO: जेडी केबल्स आईपीओ पर दांव लगाने का अभी एक मौका और निवेशकों के पास है। कंपनी के आईपीओ पर पहले दो दिन में 8 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। रिटेल कैटगरी में कंपनी के आईपीओ को 10 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया है। वहीं, क्यूआईबी कैटगरी में 7.20 गुना और एनआईआई कैटगरी में आईपीओ को 8 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।
18 सितंबर को ओपन हुआ था आईपीओ
एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 17 सितंबर को खुला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 27.06 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बता दें, जेडी केबल्स आईपीओ का साइज 95.99 करोड़ रुपये है। आईपीओ के जरिए कंपनी 56 लाख नए शेयर जारी करेगी। वहीं, इश्यू में 0.08 करोड़ शेयर पुराने निवेशक बेच रहे हैं। कंपनी का आईपीओ कल यानी 22 सितंबर तक खुला रहेगा। यह आईपीओ 18 सितंबर को ओपन हुआ था।
क्या है जीएमपी? (JD Cables IPO GMP Today)
ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ सबसे मजबूत स्थिति में है। यह आईपीओ आज 42 रुपये के प्रीमियम पर ट्रे़ड कर रहा है। इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार जेडी केबल्स आईपीओ की लिस्टिंग 27 प्रतिशत के प्रीमियम पर हो सकती है। बता दें, इससे पहले कल कंपनी का आईपीओ 40 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।
क्या है प्राइस बैंड?
जेडी केबल्स आईपीओ का प्राइस बैंड 144 रुपये से 152 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 800 शेयरों का एक लॅाट बनाया गया है। हालांकि, रिटेल निवेशकों को कम से कम 2,43,200 रुपये का दांव लगाना होगा।
कंपनी ने जीआईआर कैपिटल एडवाइजर को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, MUFG Intime India प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन