पहले दिन ही 99% का फायदा, IPO की धांसू लिस्टिंग से निवेशक गदगद, शेयर खरीदने की मची है होड़
TechD Cybersecurity Limited Listing: टेकडी साइबर सिक्योरिटी लिमिटेड की तगड़ी लिस्टिंग हुई है। कंपनी के शेयर एनएसई एसएमई में 90 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 366.70 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। जिसकी वजह से निवेशकों को एक शेयर पर 173.70 रुपये का फायदा हुआ है।

TechD Cybersecurity Limited Listing: टेकडी साइबर सिक्योरिटी लिमिटेड की तगड़ी लिस्टिंग हुई है। कंपनी के शेयर एनएसई एसएमई में 90 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 366.70 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। जिसकी वजह से निवेशकों को एक शेयर पर 173.70 रुपये का फायदा हुआ है। इस एसएमई सेगमेंट के आईपीओ का प्राइस बैंड 183 रुपये से 193 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। बता दें, कंपनी ने आईफीओ के लिए लॉट साइज 600 शेयरों का बनाया था। लेकिन किसी भी रिटेल निवेशक को कम से कम 2 लॉट पर एक साथ दांव लगाना था। जिसकी वजह से मिनिमम इंवेस्टमेंट अमाउंट 231600 रुपये है।
लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। जिसके बाद TechD Cybersecurity के शेयरों का भाव 385 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। जोकि प्राइस बैंड से लगभग दोगुना है।
718 गुना हुआ था सब्सक्राइब
TechD Cybersecurity Limited के आईपीओ पर निवेशकों ने दिल खोलकर पैसा खर्च किया था। कंपनी के आईपीओ को 718.30 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में कंपनी के आईपीओ को 3 दिनों के ओपनिंग के दौरान 726.06 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। क्यूआईबी में 284.17 गुना और एनआईआई कैटगरी में 1279.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 12 सितंबर को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 11.09 करोड़ रुपये जुटाए थे।
क्या था आईपीओ का साइज
टेकडिफेंस लैब आईपीओ का साइज 38.99 करोड़ रुपये का था। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 20 लाख शेयर जारी किया जाएगा। कंपनी का आईपीओ 15 सितंबर 2025 को खुला था। निवेशकों के पास 17 सितंबर तक दांव लगाने का मौका था।
आईपीओ ग्रे मार्केट में पहले से ही शानदार प्रदर्शन कर रहा था। जिसकी वजह से धमाकेदार लिस्टिंग की उम्मीद बढ़ गई थी।
(यह निवेश करने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन