Titan Biotech Ltd Stock going to split into 5 parts share price 10 percent jumped 5 टुकड़ों में बंट गया शेयर, निवेशकों में खरीदने की होड़, 11% चढ़ा भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

5 टुकड़ों में बंट गया शेयर, निवेशकों में खरीदने की होड़, 11% चढ़ा भाव

Stock Split: टाइटन बायोटेक लिमिटेड (Titan Biotech Ltd) के शेयर आज Ex Split ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों का बंटवारा 5 हिस्सों में हुआ है। इस एक्स-डेट पर कंपनी के शेयरों को खरीदने की होड़ सी मची हुई है। शेयरों का भाव आज 11 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया है।

Fri, 20 Feb 2026 10:04 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
5 टुकड़ों में बंट गया शेयर, निवेशकों में खरीदने की होड़, 11% चढ़ा भाव

Stock Split: टाइटन बायोटेक लिमिटेड (Titan Biotech Ltd) के शेयर आज Ex Split ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों का बंटवारा 5 हिस्सों में हुआ है। इस एक्स-डेट पर कंपनी के शेयरों को खरीदने की होड़ सी मची हुई है। शेयरों का भाव आज 11 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में ..

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज खुल गए हैं दो कंपनियों के IPO, सिर्फ एक का GMP अच्छा

5 टुकड़ों में बंट गया है स्टॉक

शेयर बाजारों को दी जानकारी में Titan Biotech Ltd ने बताया था कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गई है। बता दें, कंपनी ने इस स्टॉक स्प्लिट के लिए 20 फरवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया था। जोकि आज है। यही वजह है कि कंपनी के शेयरों का भाव 1301.70 रुपये घटकर 260.35 रुपये पर आ गया। यह स्टॉक स्प्लिट की वजह से एडजस्टेड प्राइस है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरत्न कंपनी को मिला 1500 करोड़ रुपये का काम, SAIL से मिला वर्क ऑर्डर

आज 10 प्रतिशत चढ़ा शेयर

बीएसई में यह स्टॉक 288.35 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 11.40 प्रतिशत की उछाल के बाद 290 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, कंपनी का स्टॉक स्प्लिट की वजह अब 52 वीक हाई 290 रुपये और 52 वीक लो लेवल 74.73 रुपये है। मार्केट कैप 1150 करोड़ रुपये का है।

1 साल में पैसा हुआ दोगुना

पिछले तीन महीने में Titan Biotech Ltd के शेयरों की कीमतों में 48 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 208 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों का भाव 1 साल में 217 प्रतिशत बढ़ा है। यानी पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना से अधिक हो चुका है।

दो साल में Titan Biotech Ltd के शेयरों की कीमतों में 145 प्रतिशत, तीन साल में 521 प्रतिशत और 5 साल में यह स्टॉक 691 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 10 साल में Titan Biotech Ltd के शेयरों का भाव 3438 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस कंपनी के ‘मालिक’ बेच रहे हैं 3% हिस्सा, करीब 4% लुढ़का शेयर

लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी

इस कंपनी ने आखिरी बार निवेशकों को 2025 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने हर एक शेयर पर 2 रुपये का ही डिविडेंड दिया था। 2023 में 1.80 रुपये और 2022 में 1.50 रुपये का डिविडेंड एक शेयर पर दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,