BHEL gets 1500 crore rupee work order from SAIL details here नवरत्न कंपनी को मिला 1500 करोड़ रुपये का काम, SAIL से मिला वर्क ऑर्डर, Business Hindi News - Hindustan
More

नवरत्न कंपनी को मिला 1500 करोड़ रुपये का काम, SAIL से मिला वर्क ऑर्डर

नवरत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की तरफ से एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह काम पश्चिमबंगाल के बुरनपुर स्थिति स्थिति IISCO स्टील प्लांट में करना है।

Tue, 17 Feb 2026 09:17 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
नवरत्न कंपनी को मिला 1500 करोड़ रुपये का काम, SAIL से मिला वर्क ऑर्डर

नवरत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की तरफ से एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह काम पश्चिमबंगाल के बुरनपुर स्थिति स्थिति IISCO स्टील प्लांट में करना है। कंपनी को अवार्ड लेटर 17 फरवरी को मिला था। इस वर्क ऑर्डर की कीमत 1200 करोड़ रुपये से 1500 करोड़ रुपये के बीच है। इसमें जीएसटी शामिल नहीं है। बता दें, कॉन्ट्रैक्ट की समय सीमा 39 महीने की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने का दाम 2% गिरा, चांदी ₹10500 हुई सस्ती, क्या आ गया है खरीदने का सही समय?

पिछले हफ्ते हुई थी शेयरों की बिक्री

नवरत्न कंपनी का ऑफर फार सेल पिछले हफ्ते 11 फरवरी को खुला था। पहले दिन ओएफएस 2.3 गुना सब्सक्राइब किया गया था। ऑफर किए गए 9.4 करोड़ शेयरों के लिए 22 करोड़ शेयर की बोली आई थी। इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 5650 करोड़ रुपये की बोली दी थी। बता दें, सरकार ने 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए ग्री शू का विकल्प अपनाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में आज दहाड़ रहे थे डिफेंस स्टॉक, 7% तक उछला भाव

शेयरों में तेजी

आज मंगलवार को कंपनी के शेयरों में 0.11 प्रतिशत की तेजी मार्केट के बंद होने के समय पर दर्ज की गई थी। तब यह स्टॉक 262.80 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने में नवरत्न कंपनी के शेयरों की कीमतों में 18 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 35 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में करीब 10 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 305.85 रुपये और 52 वीक लो लेवल 176 रुपये प्रति शेयर है। भेल का मार्केट कैप 91508 करोड़ रुपये का है।

दो साल में यह स्टॉक 16 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, तीन साल में भेल के शेयरों की कीमतों में 262 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, 5 साल में नवरत्न कंपनी के शेयरों का भाव 555 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस कंपनी को मिला ₹1897.51 करोड़ का रेलवे प्रोजेक्ट, डिविडेंड दे रही है कंपनी

लगातार डिविडेंड भी दे रही है कंपनी

भेल उन कुछ सरकारी कंपनियों में से एक है। जिन्होंने निवेशकों को लगातार डिविडेंड दिया है। 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 0.25 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2023 में कंपनी ने हर एक शेयर पर 0.40 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,