today two companies ipo open check GMP and other details here आज खुल गए हैं दो कंपनियों के IPO, सिर्फ एक का GMP अच्छा, आपका है किसी पर दांव लगाने का इरादा?, Business Hindi News - Hindustan
More

आज खुल गए हैं दो कंपनियों के IPO, सिर्फ एक का GMP अच्छा, आपका है किसी पर दांव लगाने का इरादा?

IPO News: आज प्राइमरी मार्केट में दो कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इन दो कंपनियों के आईपीओ में एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की है। और कंपनी एसएमई सेगमेंट की है। आइए दोनों के विषय में डीटेल्स में जानते हैं।

Fri, 20 Feb 2026 08:49 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
आज खुल गए हैं दो कंपनियों के IPO, सिर्फ एक का GMP अच्छा, आपका है किसी पर दांव लगाने का इरादा?

IPO News: आज प्राइमरी मार्केट में दो कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इन दो कंपनियों के आईपीओ में एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की है। और कंपनी एसएमई सेगमेंट की है। आइए दोनों के विषय में डीटेल्स में जानते हैं।

1-Gaudium IVF & Women Health IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 165 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1.14 करोड़ फ्रेश शेयर और 95 लाख शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी करेगी। आईपीओ आज यानी 20 फरवरी से 24 फरवरी तक खुला रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरत्न कंपनी को मिला 1500 करोड़ रुपये का काम, SAIL से मिला वर्क ऑर्डर

कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 75 रुपये से 79 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 189 शेयरों का है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14931 रुपये का दांव लगाना होगा।

आईपीओ का अधिकतम 50 प्रतिशत का क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आरक्षित है। वहीं, कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। बता दें, कंपनी भारत के अलावा कनाडा, यूके, अमेरिका, केन्या, दक्षिण अफ्रीका और ओमान के मरीजों को भी अपनी सर्विसेज दे रही है।

ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 8.5 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। जोकि 10.76 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस कंपनी के ‘मालिक’ बेच रहे हैं 3% हिस्सा, करीब 4% लुढ़का शेयर

2- Manilam Industries India IPO

यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। इस आईपीओ का साइज 39.95 करोड़ रुपये का है। जिसमें 47 लाख शेयर फ्रेश इश्यू और 11 लाख शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी किया जाएगा। यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ 20 फरवरी यानी आज से 24 फरवरी तक खुला रहेगा।

कंपनी ने आईपीओ के लिए 65 रुपये से 69 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड निर्धारित किया है। कंपनी के आईपीओ का लॉट साइज 2000 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 4000 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इन्वेस्टमेंट वैल्यू 276000 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने का दाम 2% गिरा, चांदी ₹10500 हुई सस्ती, क्या आ गया है खरीदने का सही समय?

इस आईपीओ की लिस्टिंग एनएसई एसएमई में होगी। एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 19 फरवरी को ही खुल गया था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 11.30 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बता दें, ग्रे मार्केट में आईपीओ संघर्ष कर रहा है। आईपीओ का जीएमपी जीरो रुपये आज है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,