5 टुकड़ों में बंटेगा यह मल्टीबैगर स्टॉक, रिकॉर्ड डेट तय, 6 महीने में पैसा डबल
Dividend Stock: टाइटन बायोटेक लिमिटेड (Titan Biotech Ltd) के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने शेयरों के बंटवारे के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया है। जोकि अगले महीने है। बता दें, महज 6 महीने में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

Dividend Stock: टाइटन बायोटेक लिमिटेड (Titan Biotech Ltd) के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने शेयरों के बंटवारे के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया है। जोकि अगले महीने है। बता दें, महज 6 महीने में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।
5 टुकड़ों में बंट जाएगा शेयर
एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। बता दें, टाइटन बायोटेक लिमिटेड ने स्टॉक स्प्लिट के लिए 20 फरवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस दिन शेयर बाजार में के शेयरों के पांच टुकड़े हो जाएंगे।
शेयर बाजार में रिटर्न के मामले में अव्वल है कंपनी
इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में बीते एक महीने में 10 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में टाइटन बायोटेक लिमिटेड के शेयरों में 164 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 1.76 प्रतिशत की तेजी के बाद 1081.45 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 1419 रुपये और 52 वीक लो लेवल 373.65 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 893 करोड़ रुपये का है।
दो साल में टाइटन बायोटेक लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 166 प्रतिशत और 5 साल में 617 प्रतिशत की तेजी आई है।
लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी
सितंबर के महीने में कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर दो रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में भी कंपनी ने एक शेयर पर दो रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, अबतक 14 बार कंपनी ने योग्य निवेशकों को डिविडेंड दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन