10 टुकड़ों में होगा बंटवारा, मिलेंगे 2 पर 1 शेयर बोनस, रिकॉर्ड डेट 20 जनवरी से पहले
Bonus Share: बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड (Best Agro Limited) ने शेयरों को बांटने और बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि इसी महीने है। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव 500 रुपये से कम का है।

Bonus Share: बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड (Best Agro Limited) ने शेयरों को बांटने और बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि इसी महीने है। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव 500 रुपये से कम का है।
10 टुकड़ों में बंट रहा है शेयर
कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी।
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि 2 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। इस बोनस इश्यू के लिए फेस वैल्यू एक रुपये प्रति शेयर तय की गई है। बता दें, दोनों के लिए रिकॉर्ड डेट 16 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। यानी इसी दिन शेयरों का बंटवारा भी होगा। और बोनस शेयर की पात्रता भी देखी जाएगी। यह पहली बार है जब कंपनी निवेशकों के बीच बोनस शेयर बांट रही है।
कैसा है शेयरों का प्रदर्शन?
बोनस शेयर बांटने जा रहे है बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड के शेयर, स्टॉक एक्सचेंज में सघंर्ष कर रहे हैं। शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर बीएसई में बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड के शेयर का भाव 2.13 प्रतिशत की तेजी के बाद 390.90 रुपये था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 36 प्रतिशत नीचे गिरा है। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 54 प्रतिशत टूट चुका है। तीन साल में 74 प्रतिशत और 5 साल में 22.59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
इस कंपनी ने लगातार दिया है डिविडेंड
कंपनी ने आखिरी बार निवेशकों को 2025 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले कंपनी ने 2024 में डिविडेंड दिया था। तब योग्य निवेशकों की तरफ से एक शेयर पर 3 रुपये का फायदा हुआ था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन