this week 3 companies will trade ex bonus check details here LIC सहित 3 कंपनियां इस हफ्ते ट्रेड करेंगी एक्स-बोनस, आपका है किसी पर दांव, Business Hindi News - Hindustan
More

LIC सहित 3 कंपनियां इस हफ्ते ट्रेड करेंगी एक्स-बोनस, आपका है किसी पर दांव

Bonus Share News: सरकारी बीमा कंपनी LIC सहित तीन कंपनियां एक्स-बोनस स्टॉक के तौर इस हफ्ते ट्रेड करने जा रही है। 

Sun, 24 May 2026 12:38 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
LIC सहित 3 कंपनियां इस हफ्ते ट्रेड करेंगी एक्स-बोनस, आपका है किसी पर दांव

Bonus Share New: इस हफ्ते तीन कंपनियां एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेंगी। इन तीन कंपनियों की लिस्ट में एलआईसी लिमिटेड भी है। सरकारी बीमा कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में ..

1-PAE Ltd

इस स्मॉल कैप कंपनी ने बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 6 शेयर बोनस के तौर पर बांटने का फैसला किया है। इस बोनस इश्यू के लिए PAE Ltd ने 25 मई 2026 यानी सोमवार को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस दिन जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन निवेशकों 1 शेयर पर 6 शेयर मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कतर की कंपनी ने अडानी ग्रुप की इस कंपनी के बेच दिए 643 करोड़ रुपये के शेयर

शुक्रवार को PAE Ltd के शेयरों में अपर सर्किट लगा था। 5 प्रतिश की अपर सर्किट लगने के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 32.49 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। बीते तीन महीने के दौरन कंपनी के शेयरों की कीमतों में 176 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में PAE Ltd के शेयरों की कीमतों 606 प्रतिशत बढ़ा है।

2-F Mec International Financial Services Ltd

इस कंपनी के शेयरों का बंटवारा भी हो रहा है। कंपनी ने बोनस शेयर का भी ऐलान किया है। 26 मई को कंपनी एक्स-बोनस ट्रेड करेगी। कंपनी ने 10 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है। बता दें, 26 मई को भी कंपनी के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 लाख का सोना, 5 लाख के पार चांदी? रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा शेयर बाजार करेगा क्रैश

शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 1.58 प्रतिशत की गिरावट के बाद 77.69 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान F Mec International Financial Services Ltd के शेयरों की कीमतों में 28 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 27 प्रतिशत गिरा है।

3- LIC ltd ने पहली बार बोनस शेयर का ऐलान

शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 813.35 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 9.84 प्रतिशत की गिरावट आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG को लेकर गुड न्यूज! क्या सस्ता हो गया है घरेलू सिलेंडर? यहां चेक करें नए रेट

इस कंपनी के बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है। बता दें, कंपनी ने 29 मई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,