LPG को लेकर गुड न्यूज! क्या सस्ता हो गया है घरेलू सिलेंडर? यहां चेक करें नए रेट
LPG Price Today: आज फिर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मार्च के बाद से ही घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं।

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है। आज एक बार फिर से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बीच एलपीजी सिलेंडर के रेट स्थिर बने हुए हैं। बता दें, कल शनिवार को सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा किया गया था। दिल्ली में सीएनजी के रेट को 1 रुपये प्रति किलोग्राम तक कंपनियों ने बढ़ा दिया था।
घरेलू सिलेंडर का क्या है रेट?
नई दिल्ली - 913 रुपये
कोलकाता - 939 रुपये
मुंबई912.50 रुपये
चेन्नई - 928.50 रुपये
गुरुग्राम - 921.50 रुपये
नोएडा - 910.50 रुपये
बेंगलुरू - 915.50 रुपये
भुवनेश्वर - 939 रुपये
चंडीगढ़ - 922.50 रुपये
हैदराबाद - 965 रुपये
जयपुर - 916.50 रुपये
लखनऊ - 950.50 रुपये
पटना - 1002.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 922 रुपये
कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट?
नई दिल्ली - 3071.50 रुपये
कोलकाता - 3202 रुपये
मुंबई - 3024 रुपये
चेन्नई - 3237 रुपये
गुरुग्राम - 3088 रुपये
नोएडा - 3071.50 रुपये
बेंगलुरू - 3152 रुपये
भुवनेश्वर - 3238 रुपये
चंडीगढ़ - 3092.50 रुपये
हैदराबाद - 3315 रुपये
जयपुर - 3099 रुपये
लखनऊ - 3194 रुपये
पटना - 3346.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 3106 रुपये
मार्च में आखिरी बार बढ़े घरेलू सिलेंडर के दाम
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार मार्च के महीने में इजाफा किया गया था। तब घरेलू सिलेंडर का रेट 60 रुपये तक बढ़ा दिया गया था। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार 993 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी। युद्ध शुरू होने के बाद से अबतक कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 47 प्रतिशत तक बढ़ गया है।
LPG सिलेंडर को लेकर सरकार की सख्ती
सरकार ने एलपीजी सिलेंडर को लेकर नियमों में सख्ती कर दी है। अब बिना ओटीपी के एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेंगे। यह नियम 1 मई से लागू हो गया है। इसके अलावा गांव के इलाकों में घरेलू सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन पर और शहरों में 25 दिन पर ही की जा सकेगी। उससे पहले बुकिंग भी नहीं हो रही है। सरकार ने नियमों में कड़ाई कालाबाजारी को रोकने के लिए की है।
भारत अपनी जरूरत का 90 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात करता रहा है। लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लगभग बंद हो जाने की वजह से भारत के लिए समस्याओं का दौर शुरू हो गया है। इससे निपटने के लिए सरकार ने घरेलू स्तर पर एलपीजी का उत्पादन बढ़ाने का निर्देश पहले ही दे दिया है। साथ ही विदेशों से भी एलपीजी आयात किया जा रहा है। जिससे घरेलू डिमांड को पूरा किया जा सके।




साइन इन