these two Stock jumps in market crisis share surged upto 7 percent बाजार में भारी बिकवाली के बीच इन दो शराब कंपनियों के शेयर रहे डिमांड में, 7% तक चढ़ा दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

बाजार में भारी बिकवाली के बीच इन दो शराब कंपनियों के शेयर रहे डिमांड में, 7% तक चढ़ा दाम

शराब का कारोबार कंपनी वाली दो कंपनियों के शेयरों में आज 7 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई है। ये दो कंपनियां United Breweries Ltd और यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड है। इन दोनों कंपनियों के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह कर्नाटक सरकार की तरफ से मिली बड़ी राहत है।

Fri, 6 March 2026 05:03 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
बाजार में भारी बिकवाली के बीच इन दो शराब कंपनियों के शेयर रहे डिमांड में, 7% तक चढ़ा दाम

शराब का कारोबार कंपनी वाली दो कंपनियों के शेयरों में आज 7 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई है। ये दो कंपनियां United Breweries Ltd और यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड है। इन दोनों कंपनियों के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह कर्नाटक सरकार की तरफ से मिली बड़ी राहत है। बता दें, राज्य सरकार ने यह राहत बजट ऐलान में दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में दहाड़ रहे हैं डिफेंस स्टॉक, 9% तक चढ़ा भाव

क्या हुआ है ऐलान?

कर्नाटक सरकार ने नई पॉलिसी का ऐलान किया है। कर्नाटक सरकार ने कहा कि अब राज्य सरकार की शराब की कीमतें तय करने में कोई भूमिका नहीं होगी। उत्पादन करने वाली कंपनियों के पास अब मार्केट प्रतिद्वंदिता में स्लैब के आधार पर कीमत तय करने का अधिकार रहेगा। यह स्लैब 16 से घटाकर 8 कर दिया है।

इसके अलावा शराब कंपनियां अपने क्षेत्र में पर्यटकों को शराब टेस्ट करवा और बेच सकेंगी।

7.5% तक उछला United Breweries Ltd का शेयर

United Breweries Ltd के शेयर बीएसई में आज 1659.55 रुपये के लेवल पर ओपन हुए थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 7.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 1771 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। स्टॉक मार्केट के बंद होने के समय पर कंपनी के शेयरों का भाव 5.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 1736 रुपये था। बता दें, आज भले ही कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिली है। लेकिन इसके बाद भी एक साल में यह स्टॉक 8.65 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न ही दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 महीने में पैसा किया डबल, आज भी शेयरों में तेजी, आपका है इस स्टॉक पर दांव?

यूनाइटेड स्प्रिट्स का शेयर 6.9 प्रतिशत उछला

बीएसई में यह स्टॉक 1311.25 रुपये के लेवल पर खुला है। दिन में कंपनी का शेयर 6.9 प्रतिशत की तेजी के साथ 1418 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। स्टॉक मार्केट के बंद होने के समय पर यह स्टॉक 1387.50 रुपये के लेवल पर था। बता दें, पिछले एक साल में यूनाइटेड स्प्रिट्स के शेयरों की कीमतों में 4.06 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,