9 महीने में पैसा किया डबल, आज भी शेयरों में तेजी, आपका है इस स्टॉक पर दांव?
Belrise Industries Share Price: बीते 9 महीनों के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 101 प्रतिशत की तेजी आई है। तब कंपनी का शेयर 98.36 रुपये के स्तर पर था। वहीं, दो जून 2025 को कंपनी के शेयरों का भाव 89.20 रुपये के 52 वीक लो लेवल पर था।

Belrise Industries Share Price: बेलराइज इंडस्ट्रीज के शेयरों का भाव आज अपने उच्चतम स्तर 200.75 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। ऑटो कंपोनेंट्स और इक्विपमेंट्स के शेयरों का भाव इससे पहले 11 फरवरी 2026 को 194 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने में सफल रहा था। बता दें, बीते 9 महीनों के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 101 प्रतिशत की तेजी आई है। तब कंपनी का शेयर 98.36 रुपये के स्तर पर था। वहीं, दो जून 2025 को कंपनी के शेयरों का भाव 89.20 रुपये के 52 वीक लो लेवल पर था।
शेयरों में तेजी के पीछे की क्या वजह?
बेलराइज ग्रुप चेसिस और फ्रेम असेंबली, शीट मेटल, साइलेंसर्स, प्लास्टिक मॉड्यूल्स और पेंटेड पार्ट्स का उत्पादन और असेंबली का काम करती है। बजाज ऑटो, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया प्राइवेट के साथ-साथ हीरो मोटोकॉर्प और अन्य कंपनियों के लिए प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी का ऑर्डर बुक काफी मजबूत है। उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में इसका फायदा मिलेगा।
बेलराइज इंडस्ट्रीज इजरायल की कंपनी प्लासन सासा के रणनीतिक साझेदारी करने में सफल रही है। यह साझेदारी डिफेंस कंपनी को लेकर हुई है।
एक्सपर्ट्स बुलिश
Belrise Industries के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है कि रेवन्यू अगले 2 से 2.5 साल के बीच रेवन्यू डबल हो जाएगा। जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंल्स सिक्योरिटीज ने Belrise Industries के शेयरों को BUY टैग दिया है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 215 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है।
Belrise Industries के शेयरों की कीमतों में पिछले तीन महीने के दौरान 22 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक ने 44 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन