शेयर बाजार में दहाड़ रहे हैं डिफेंस स्टॉक, 9% तक चढ़ा भाव, ईरान-इजरायल युद्ध ने बढ़ाया दाम
निफ्टी डिफेंस इंडेक्स 7 महीने के उच्चतम स्तर 8579.80 अंक तक पहुंचने में सफल रहा है। पारस डिफेंस, एमटीएआर टेक्नोलॉजी, भारत डायनेमिक्स का शेयर 7 प्रतिशत की उछाल हासिल करने में सफल रहा है। बता दें, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और डाटा पैटर्न्स का शेयर 52 वीक हाई तक पहुंच गया है।

बाजार में बिकवाली के बीच डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। आज लगातार दूसरा कारोबारी दिन है जब डिफेंस कंपनियों के शेयरों को खरीदा जा रहा है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी है। आज शुक्रवार को निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में 3 प्रतिशत की तेजी नोट की गई है। वहीं, इससे पहले गुरुवार को निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में 2.5 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली थी।
दहाड़ रहे हैं डिफेंस कंपनियों के शेयर
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का शेयर आज 6.92 प्रतिशत और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स का शेयर 6.14 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में सफल रहा है। आज शुक्रवार को निफ्टी डिफेंस इंडेक्स के 18 कंपनियों में से 17 बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। सिर्फ एक स्टॉक सायंट डीएलएम के शेयर आज तेजी के माहौल में भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
निफ्टी डिफेंस इंडेक्स 7 महीने के उच्चतम स्तर 8579.80 अंक तक पहुंचने में सफल रहा है। पारस डिफेंस, एमटीएआर टेक्नोलॉजी, भारत डायनेमिक्स का शेयर 7 प्रतिशत की उछाल हासिल करने में सफल रहा है। बता दें, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और डाटा पैटर्न्स का शेयर 52 वीक हाई तक पहुंच गया है।
वैश्विक अनिश्चितता ने बदली परिस्थिती
ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध का असर डिफेंस कंपनियों के शेयरों पर साफ देखा जा रहा है। जिसकी वजह से कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत सहित दुनिया भर के अपने डिफेंस क्षमता को बढ़ा रहे हैं। सरकारें मिसाइल, सर्विलांस सिस्टम, डोंस, गोला-बारुद और राडार आदि खरीद रहे हैं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन