these seven multibagger Stocks gives upto 150 percent return in just year check details बाजार की आंधी में इन 7 कंपनियों के शेयरों का दबदबा कायम, 150% तक का रिटर्न, लिस्ट में PSU भी शामिल, Business Hindi News - Hindustan
More

बाजार की आंधी में इन 7 कंपनियों के शेयरों का दबदबा कायम, 150% तक का रिटर्न, लिस्ट में PSU भी शामिल

Multibagger Stocks: पिछले एक साल में शेयर बाजार उतार और चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिला है। लेकिन इस दौरान भी 7 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में 150% की तेजी देखने को मिली है। 

Tue, 14 April 2026 11:57 AMTarun Pratap Singh मिंट
share
बाजार की आंधी में इन 7 कंपनियों के शेयरों का दबदबा कायम, 150% तक का रिटर्न, लिस्ट में PSU भी शामिल

Multibagger Stocks: पिछले एक साल के दौरान घरेलू शेयर बाजारों में काफी उठा-पटक देखने को मिली है। लेकिन इस दौरान कई कंपनियों ने शानदार रिटर्न दिया है। निफ्टी500 स्टॉक में से 7 कंपनियां ऐसी हैं जिनके शेयरों की कीमतों में 150 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। मार्केट की मौजूदा परिस्थितियों का इन कंपनियों पर कोई असर नहीं दिखा है। बता दें, पिछले एक साल में निफ्टी50 में 4 प्रतिशत और निफ्टी500 में 7 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

1-GE Vernova T&D India

इस इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी के शेयरों की कीमतों में बीते एक साल में 207 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक 2866 प्रतिशत और 5 साल में 3494 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 1 अप्रैल को 4344 रुपये रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर ₹110 का डिविडेंड दे रही है कंपनी, मार्च तिमाही में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री

2- National Aluminium Company

बीते एक साल में इस सरकारी कंपनी के शेयरों का भाव 192 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 431.50 रुपये और 52 वीक लो लेवल 144.71 रुपये है। पीएसयू स्टॉक में तीन साल में 425 प्रतिशत और 5 साल में 648 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

3- Aditya Infotech

इस कंपनी की लिस्टिंग अगस्त 2025 में हुई थी। इश्यू प्राइस से अबतक कंपनी के शेयरों का भाव 190 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 675 रुपये था। बता दें, 13 अप्रैल 2026 को Aditya Infotech के शेयरों का भाव 1954.20 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG और तेल ही नहीं, किसानों सामने भी खड़ी है बड़ी समस्या, इस वजह से बढ़ी टेंशन

4- एथर एनर्जी

यह भी शेयर बाजार में एक नई नवेली कंपनी है। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 321 रुपये था। मौजूदा समय में यह 907.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 183 प्रतिशत की तेजी आई है।

5- हिंदुस्तान कॉपर

कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले एक साल में 164 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी का 52 वीक हाई 760.05 रुपये है। इस कंपनी का 52 वीक लो लेवल 198 रुपये है। बीते तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 426 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 279 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:17 अप्रैल को खुल रहा है यह IPO, 99 रुपये से 100 रुपये प्राइस बैंड सेट

6- मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया

एक साल में MCX के शेयरों का भाव 155 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, तीन साल में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के शेयरों की कीमतों में 845 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

7- फोर्स मोटर्स

एक साल में यह स्टॉक 154 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, तीन साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 1660 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल से फोर्स मोटर्स के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 1845 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,