Texmaco Rail and Engineering share jumps 50 percent from march low experts bullish मार्च से अबतक 50% का रिटर्न, बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भाग रहा स्टॉक, एक्सपर्ट्स बुलिश, Business Hindi News - Hindustan
More

मार्च से अबतक 50% का रिटर्न, बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भाग रहा स्टॉक, एक्सपर्ट्स बुलिश

Texmaco Rail and Engineering के शेयरों में लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न मिला है। कंपनी के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। बता दें, मार्च के न्यूनतम स्तर से अबतक यह स्टॉक 50% चढ़ चुका है। 

Sat, 16 May 2026 03:42 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
मार्च से अबतक 50% का रिटर्न, बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भाग रहा स्टॉक, एक्सपर्ट्स बुलिश

Railway Stocks: शेयर बाजार में Texmaco Rail and Engineering के शेयरों की कीमतों में मार्च के न्यूनतम स्तर से अबतक 50 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल चुकी है। हालांकि, इसके बाद भी यह स्टॉक इस साल अबतक 15 प्रतिशत लुढ़क चुका है। वहीं, एक साल में रेलवे कंपनी के शेयरों की कीमतों में 25 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस रेलवे स्टॉक के विषय में ..

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा संस का जल्द आएगा IPO? शेयरहोल्डर्स का भारी दबाव, क्या कहते हैं नियम

कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहे हैं?

Texmaco Rail and Engineering ने दी जानकारी में कहा है कि मार्च तिमाही के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 45.10 प्रतिशत सालाना आधार पर बढ़ा है। मार्च तिमाही के दौरान रेलवे स्टॉक का नेट प्रॉफिट 57.70 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 39.80 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का ऑपरेशनल रेवन्यू सालाना आधार पर 13.3 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1167 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। इससे पहले के वित्त वर्ष के इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1346.40 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, Texmaco Rail and Engineering का EBITDA मार्च क्वार्टर के दौरान 106.40 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर यह 9 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी, क्या आज फिर से बढ़ गए दाम? यहां करें चेक

एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं?

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी को हाल ही में 4000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। इसके अलावा कंपनी अपने बिजनेस को विस्तार दे रही है। ब्रोकरेज हाउस ने टारगेट प्राइस को बढ़ाते हुए 158 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

डिविडेंड दे रही है कंपनी

Texmaco Rail and Engineering ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 0.75 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। यानी हर शेयर पर 75 प्रतिशत का फायदा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹2000 के मासिक निवेश पर मिलेंगे रिटायरमेंट के वक्त 1.08 करोड़ रुपये, ब्याज फिक्स

शेयरों का प्रदर्शन लॉन्ग टर्म में कैसा?

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर स्टॉक 6.74 प्रतिशत की गिरावट के बाद 116.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले दो साल में इस रेलवे स्टॉक का भाव 34 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, इसके बाद रेलवे स्टॉक तीन साल में पोजीशनल निवेशकों को 106 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 5 साल यह 330 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,