PPF Account details 2000 rupee monthly investment can give 1 08 crore rupee on retirement 2000 रुपये के मासिक निवेश पर मिलेंगे रिटायरमेंट के वक्त 1.08 करोड़ रुपये, ब्याज है फिक्स, Business Hindi News - Hindustan
More

2000 रुपये के मासिक निवेश पर मिलेंगे रिटायरमेंट के वक्त 1.08 करोड़ रुपये, ब्याज है फिक्स

PPF Account details: पब्लिक प्रोविडेंट अकाउंट खुलवाना काफी आसान है। यह किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस और बैंक जाकर यह अकाउंट ओपन करवाया जा सकता है। 

Sat, 16 May 2026 01:33 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
2000 रुपये के मासिक निवेश पर मिलेंगे रिटायरमेंट के वक्त 1.08 करोड़ रुपये, ब्याज है फिक्स

PPF Account details: पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक ऐसी स्कीम है। जहां रिटर्न की फुल गारंटी रहती है। लॉन्ग टर्म में इस स्कीम के जरिए मोटा पैसा बनाया जा सकता है। मौजूदा समय में PPF पर 7.1 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा पुरानी टैक्स प्रणाली के तहत निवेश, मैच्योरिटी और ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगता है। यानी हर तरफ से निवेशकों को फायदा ही फायदा है। बता दें, ओल्ड टैक्स रिजीम के जरिए सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये आप टैक्स की बचत कर पाएंगे। न्यू टैक्स रिजीम में आपको इस स्कीम के जरिए को भी कर लाभ नहीं मिलेगा।

कहां से खोल सकते हैं अकाउंट

पीपीएफ अकाउंट को नजदीकी पोस्ट ऑफिस और पब्लिक बैंक से खोला जा सकता है। इस स्कीम में कम से कम 100 रुपये से 500 रुपये निवेश कर सकते हैं। पीपीएफ अकाउंट खुलवाना भी काफी आसान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹10-10 अभी और महंगा होगा पेट्रोल, डीजल? 2-3 हफ्ते में बढ़ जाएगा दाम : रिपोर्ट

कितना पैसा मिलेगा रिटायरमेंट के वक्त

1- अगर कोई व्यक्ति 45 की उम्र में हर महीने 2 रुपये का इनवेस्टमेंट करता है। तो वह 15 साल में 3.60 लाख रुपये का निवेश कर लेगा। वहीं, इस दौरान उन्हें 2.90 लाख रुपये ब्याज मिलेगा। जिसकी वजह से मैच्योरिटी के वक्त पर 6.50 लाख रुपये मिलेंगे।

2- अगर कोई व्यक्ति 40 साल की उम्र से 20 साल तक हर महीने पीपीएफ में 2000 रुपये का निवेश करता है तो उसे 4.80 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। इस दौरान उस इनवेस्टर्स को 5.85 लाख रुपये ब्याज मिलेंगे। यानी रिटायरमेंट के वक्त पर कुल 10.65 लाख करोड़ रुपये का फायदा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक, डिविडेंड का भी हुआ ऐलान, रिकॉर्ड डेट इसी महीने

3- 35 साल की उम्र में पीपीएफ अकाउंट खुलवाने वाले व्यक्ति को 2000 रुपये के मंथली इनवेस्टमेंट पर 60 साल उम्र तक 16.49 लाख रुपये मिलेंगे। उन्हें 6 लाख रुपये के इनवेस्टमेंट पर 10.45 लाख रुपये का फायदा होगा।

4- 30 साल की उम्र में 2000 रुपये पीपीएफ अकाउंट में हर महीने निवेश करवाले वाले व्यक्ति को 60 साल की उम्र में 24.72 लाख रुपये मिलेंगे। उन्हें 17.52 लाख रुपये का फायदा होगा।

5- ऐसे निवेशक जिन्होंने 25 साल की उम्र में पीपीएफ अकाउंट खुलवाया है उन्हें 35 साल में 36.31 लाख रुपये मिलेंगे। महज 8.40 लाख रुपये पर 27.91 लाख रुपये का फायदा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG को लेकर आई अच्छी खबर, क्या घट गए घरेलू सिलेंडर के दाम?

6- 20 साल की उम्र में पीपीएफ अकाउंट खुलावने वाले लोगों को 40 साल लगातार निवेश के बाद 52.65 लाख रुपये का फायदा होगा। इस दौरान निवेशक महज 9.60 लाख रुपये का ही इनवेस्टमेंट करेगा।

बच्चों के लिए पीपीएफ अकाउंट

अभिभावक अपने बच्चों के लिए भी पीपीएफ अकाउंट खुलवा सकते हैं। यह ज्वाइंट पीपीएफ अकाउंट होगा। बच्चा जब 18 साल की उम्र में पहुंच जाएगा तब की स्थिति में अकाउंट सामान्य हो जाएगा। बता दें, अगर कोई अभिभावक 10 साल की उम्र से पीपीएफ अकाउंट में हर महीने 2-2 हजार रुपये का निवेश करता है तो उसे साल की उम्र में 1.08 करोड़ रुपये मिलेंगे। महज 12 लाख के इनवेस्टमेंट पर 96.12 लाख रुपये का फायदा होगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,