TD Power Systems Ltd share jumps 2 5 percent after getting 2 5 crore rupee work कंपनी को मिला ₹67 करोड़ का शेयर, शेयरों में आई उछाल, 2.5% चढ़ा भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

कंपनी को मिला ₹67 करोड़ का शेयर, शेयरों में आई उछाल, 2.5% चढ़ा भाव

टीडी पावर सिस्टम (TD Power Systems Ltd) के शेयरों में आज 2.5 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह 67 करोड़ रुपये का काम मिलना है। कंपनी को यह काम मल्टीनेशनल कंपनी से मिला है। इसकी जानकारी टीडी पावर ने एक्सचेंज के साथ साझा किया है।

Fri, 20 June 2025 10:34 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
कंपनी को मिला ₹67 करोड़ का शेयर, शेयरों में आई उछाल, 2.5% चढ़ा भाव

टीडी पावर सिस्टम (TD Power Systems Ltd) के शेयरों में आज 2.5 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह 67 करोड़ रुपये का काम मिलना है। कंपनी को यह काम मल्टीनेशनल कंपनी से मिला है। इसकी जानकारी टीडी पावर ने एक्सचेंज के साथ साझा किया है।

कंपनी ने कहा है कि उन्हें 67 करोड़ रुपये (टैक्स सहित) का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। यह एक्सपोर्ट ऑर्डर एक मल्टीनेशनल कॉरपोरेशन से मिला है। कंपनी को जनवरी 2026 से दिसंबर 2027 के बीच इसे एक्सपोर्ट करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मारन फैमिली का तकरार आया सामने, SunTV में हिस्सेदारी को लेकर बवाल

टीडी पावर के शेयरों में 2.5 प्रतिशत की तेजी

बीएसई में यह स्टॉक 517.05 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 2.5 प्रतिशत की तेजी के बाद 528.25 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है।

रिटर्न के मामले में इस कंपनी के लिए पिछला एक साल अच्छा रहा है। महज 3 महीने में ही टीडी पावर के शेयरों की कीमतों में 38 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 16 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, एक साल में टीडी पावर ने 34 प्रतिशत का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है। कंपनी का 52 वीक हाई 533.30 रुपये और 52 वीक लो लेवल 292.85 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 8137.17 करोड़ रुपये का है।

टीडी पावर के शेयरों का भाव 2 साल में 142 प्रतिशत चढ़ा है। 5 साल से इस स्टॉक को होल्ड रखने वाले निवेशकों को अबतक 2426 प्रतिशत का लाभ मिला है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 135 प्रतिशत की तेजी आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर 210 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, Ex डेट आज, आपके पास है यह शेयर?

निवेशकों को कंपनी लगातार दे रही डिविडेंड

टीडी पावर उन कंपनियों में से है। जिन्होंने समय-समय पर निवेशकों को डिविडेंड दिया है। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 120 पैसे का डिविडेंड दिया था। उससे पहले 2023 में कंपनी 3 बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब कंपनी ने हर एक शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,