Dayanidhi Maran sends legal notice to Kalanithi Maran SunTV share falls today मारन फैमिली का तकरार आया सामने, SunTV में हिस्सेदारी को लेकर बवाल! छोटे निवेशक बेच रहे शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

मारन फैमिली का तकरार आया सामने, SunTV में हिस्सेदारी को लेकर बवाल! छोटे निवेशक बेच रहे शेयर

दयानिधि मारन ने अपने भाई कलानिधि मारन पर सन टीवी नेटवर्क में धोखाधड़ी से हिस्सेदारी बढ़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने 2003 की शेयरहोल्डिंग संरचना बहाल करने की मांग की है। कलानिधि की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत हो गई है, जबकि अन्य शेयरधारकों की हिस्सेदारी घटकर 20 प्रतिशत रह गई है।

Fri, 20 June 2025 09:51 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
मारन फैमिली का तकरार आया सामने, SunTV में हिस्सेदारी को लेकर बवाल! छोटे निवेशक बेच रहे शेयर

मारन फैमिली (Maran Family) की आपसी लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके और डीएमके के सांसद दयानिधि मारन (Dayanidhi Maran) ने अपने बड़े भाई कलानिधि मारन (Kalanithi Maran) को लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में उन्होंने अपने बड़े भाई ‘धोखेबाजी’ से कंपनी को हड़पने का आरोप लगया है। बता दें, कलानिधि मारन सन टीवी नेटवर्क के सन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन हैं। पूरा विवाद सन ग्रुप के शेयरों के अलॉटमेंट को लेकर है। सन टीवी नेटवर्क का साइज 24000 करोड़ रुपये का है। इस पूरे मामले पर सनटीवी की तरफ से सफाई आई है। कंपनी ने दोनों भाईयों के बीच के विवाद वाली खबरों को सिरे से खारिज किया है।

सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड के शेयर 599.95 रुपये के लेवल पर खुले थे। कुछ ही देर में यह स्टॉक 3.99 प्रतिशत की गिरावट के बाद 589.05 रुपये तक लुढ़क गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का प्राइस बैंड ₹700 से ₹740 सेट, GMP ने किया गदगद

क्या चाहते हैं दयानिधि मारन?

कलानिधि मारन को भेज गए नोटिस में दयानिधि मारन ने सन टीवी नेटवर्क में सितंबर, 2003 के पहले की शेयरहोल्डिंग स्ट्रक्चर को बहाल करने की मांग की है। तब की स्थिति में मारन फैमिली और एम करुणानिधि के पास बराबर का हिस्सा था। दयानिधि मारन का आरोप है कि उनके भाई ने धोखाधड़ी के जरिए 2003 में शेयरों का अलॉटमेंट कर लिया था।

दयानिधि मारन ने वकील के. सुरेश के जरिए भेजे नोटिस में आरोप लगाया है कि उनके भाई ने 15 सितंबर 2003 को 12 लाख शेयरों को खुद को अलॉट कर लिया था। उनका आरोप है कि यह अलॉटमेंट बिना किसी व्यवस्थित वैल्यूएशन, शेयरहोल्डर्स के अप्रूवल और बोर्ड की सहमति लिए बगैर किया गया है। दयानिधि मारन का दावा है कि उस समय इन शेयरों की कीमत 3500 करोड़ रुपये थी। दयानिधि का कहना है कि कलानिधि ने मौके लाभ उठाते हुए कंपनी के 60 प्रतिशत हिस्से पर कंट्रोल कर लिया है। बता दें, सन टीवी एक प्रॉफिट कमाने वाली कंपनी है।

नोटिस के अनुसार कलानिधि मारन की शेयरहोल्डिंग कंपनी में बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई है। जबकि अन्य शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी घटकर 20 प्रतिशत रह गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर 210 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, Ex डेट आज, आपके पास है यह शेयर?

किसके पास कितना हिस्सा?

सन टीवी के शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में घरेलू म्यूचुअल फंड्स का हिस्सा 9.74 प्रतिशत है। Kotak Equity Opportunities Fund का हिस्सा 2.2 प्रतिशत, क्वांट एक्टिव फंड का हिस्सा 4.7 प्रतिशत और ICICI Prudential Exports and Services Fund का हिस्सा 1.95 प्रतिशत हिस्सा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,