Bajaj Auto Ltd trading ex dividend today eligible investors gets 210 rupee per share 1 शेयर पर 210 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, Ex डेट आज, आपके पास है यह शेयर?, Business Hindi News - Hindustan
More

1 शेयर पर 210 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, Ex डेट आज, आपके पास है यह शेयर?

Dividend Stock: शेयर बाजार में आज जिन कंपनियों के शेयरों पर सबकी निगाह रहेगी उन कंपनियों में एक बजाज ऑटो लिमिटेड (Bajaj Auto Ltd) भी है। कंपनी आज यानी 20 जून को शेयर बाजार बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रही है।

Fri, 20 June 2025 09:08 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
1 शेयर पर 210 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, Ex डेट आज, आपके पास है यह शेयर?

Dividend Stock: शेयर बाजार में आज जिन कंपनियों के शेयरों पर सबकी निगाह रहेगी उन कंपनियों में एक बजाज ऑटो लिमिटेड (Bajaj Auto Ltd) भी है। कंपनी आज यानी 20 जून को शेयर बाजार बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रही है। इस ऑटो कंपनी की तरफ से योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 210 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। बता दें, गुरुवार को बजाज ऑटो लिमिटेड के शेयर बीएसई में 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 8496.20 रुपये के लेवल पर बीएसई में बंद हुए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का प्राइस बैंड ₹700 से ₹740 सेट, GMP ने किया गदगद

हर शेयर पर 210 रुपये का फायदा

बजाज ऑटो लिमिटेड ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा था कि एक शेयर पर योग्य निवेशकों को इस बार 210 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। निवेशकों की योग्यता तय करने के लिए कंपनी ने आज 20 जून दिन शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर आज रहेंगे उन्हें हर एक शेयर पर 210 रुपये का फायदा होगा।

इससे पहले बजाज ऑटो लिमिटेड के शेयर पिछले साल 14 जून को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 80 रुपये का लाभांश बांटा था। 2023 में कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 140 रुपये और 2022 में भी बजाज ऑटो लिमिटेड ने हर शेयर पर 140 रुपये का डिविडेंड दिया था।

2010 में कंपनी ने दिया था बोनस शेयर

बजाज ऑटो लिमिटेड की तरफ से निवेशकों को एक बार बोनस शेयर भी दिया जा चुका है। कंपनी ने 2010 में एक शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया था। हालांकि, इसके बाद अभी तक बजाज ग्रुप की कंपनी ने बोनस शेयर नहीं दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ IPO, दांव लगाने का आखिरी मौका

शेयर बाजार में कैसी रही है स्थिति?

बीते 3 महीने के दौरान बजाज ऑटो लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 12 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है। भले ही बीता एक साल बजाज ऑटो लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स के लिए मुश्किलों भर रहा हो लेकिन इसके बाद भी 2 साल में कंपनी ने 84 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जबकि 3 साल में 133 प्रतिशत का लाभ निवेशकों को मिला है। 5 साल में इस कंपनी ने 217 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,