Tata Motors का शेयर डे हाई से 7% लुढ़का, नेट प्रॉफिट बढ़ने के बाद भी बिकवाली, जान लें 2-2 एक्सपर्ट्स की राय
Tata Motors Q4 results 2026: टाटा मोटर्स के शेयरों में तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर अपने दिन के उच्चतम स्तर से 7% तक लुढ़क गए।

Tata Motors Q4 results 2026: टाटा मोटर्स के शेयरों में आज गुरुवार की सुबह पहले तेजी देखने को मिली। उसके बाद कंपनी के शेयर भारी बिकवाली के शिकार हो गए। बता दें, टाटा मोटर्स के शेयरों का भाव बीएसई में आज के दिन के उच्चतम स्तर से 7 प्रतिशत लुढ़क गए। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि मौजूदा स्थिति में निवेशक क्या करें?
बीएसई में टाटा मोटर्स के शेयर आज 395.10 रुपये के स्तर पर खुले थे। इसके बाद कंपनी के शेयर 396.30 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों में नरमी देखने को मिली। जिसकी वजह से टाटा मोटर्स के शेयरों का भाव बीएसई में टूटकर 367.55 रुपये के स्तर पर आ गया।
टाटा मोटर्स ने जारी किए तिमाही नतीजे (Tata Motors Q4 results)
कंपनी ने शेयर बाजारों को मार्च तिमाही के नतीजों से 13 मई को अवगत करवाया था। टाटा मोटर्स की तरफ से दी जानकारी में कहा गया है कि सालाना आधार नेट प्रॉफिट 69.56 प्रतिशत बढ़ा है। टाटा मोटर्स को पिछली तिमाही के आखिरी वित्त वर्ष के दौरान 2406 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। एक साल पहले इसी तिमाही में टाटा ग्रुप की कंपनी को 1419 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था।
कंपनी को कितना हुआ रेवन्यू? (Tata Motors revenue)
टाटा मोटर्स ने दी जानकारी में कहा है कि मार्च तिमाही के दौरान कुल 24452 करोड़ रुपये का रेवन्यू हुआ है। जोकि सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का EBITDA मार्च क्वार्टर में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 3400 करोड़ रुपये रहा। बता दें, टाटा मोटर्स का EBITDA मार्जिन 13.90 प्रतिशत बढ़ गया है।
डिविडेंड का भी ऐलान (Tata Motors dividend)
टाटा मोटर्स ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है।
टाटा मोटर्स के शेयरों को लेकर क्या बोल रहे हैं एक्सपर्ट्स? (Tata Motors target price)
मोतीलाल ओसवाल ने टाटा मोटर्स के शेयरों के लिए न्यूट्रल रेटिंग जारी की है। कंपनी ने 414 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज हाउस ने कहा है कि टैक्स भुगतान के बाद का प्रॉफिट 22 करोड़ रुपये रहा है। जोकि उम्मीद से कम है।
नोमुरा ने टाटा मोटर्स के शेयरों के लिए BUY काल दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 480 रुपये का टारगेट प्राइस टाटा मोटर्स के लिए सेट किया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन