Paras Defence q4 results company stock jumps 2 percent after net profit increased 74 percent डिफेंस कंपनी का नेट प्रॉफिट 74% चढ़ा, शेयरों में आज 2% की तेजी, दांव लगाने से पहले जान लें एक्सपर्ट की राय, Business Hindi News - Hindustan
More

डिफेंस कंपनी का नेट प्रॉफिट 74% चढ़ा, शेयरों में आज 2% की तेजी, दांव लगाने से पहले जान लें एक्सपर्ट की राय

Paras Defence q4 results: पारस डिफेंस के शेयरों में आज गुरुवार को 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी के तिमाही नतीजों से निवेशक गदगद नजर आ रहे हैं। 

Thu, 14 May 2026 09:27 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
डिफेंस कंपनी का नेट प्रॉफिट 74% चढ़ा, शेयरों में आज 2% की तेजी, दांव लगाने से पहले जान लें एक्सपर्ट की राय

Paras Defence Q4 Results 2026: चर्चित डिफेंस कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के लिए मार्च तिमाही शानदार साबित हुई है। सालाना आधार पर इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 74.34 प्रतिशत बढ़ा है। स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में इस कंपनी ने बताया है कि जनवरी से मार्च 2026 के दौरान 34.38 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 19.72 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद पारस डिफेंस के शेयरों में उछाल देखने को मिल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर 5 शेयर बोनस, डिविडेंड का भी कंपनी ने किया ऐलान, आपका है दांव?

आज 2% उछला पारस डिफेंस का शेयर (Paras Defence Share Price today)

बीएसई में कंपनी के शेयर आज गुरुवार को 802.50 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरो का भाव 813.80 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

पारस डिफेंस का रेवन्यू कितना रहा?

बीते वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में इस कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 58.28 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का कुल रेवन्यू मार्च तिमाही के दौरान 171.31 करोड़ रुपये रहा था। एक वित्त वर्ष पहले मार्च तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 108.23 करोड़ रुपये रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में 1299% का रिटर्न, 2 टुकड़ों में बंट जाएगा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट तय

डिविडेंड का भी ऐलान (Paras Defence dividend Stock)

तिमाही नतीजों के साथ-साथ पारस डिफेंस ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड देने का फैसल किया है। डिफेंस स्टॉक ने अभी इस डिविडेंड के लिए कोई भी रिकॉर्ड डेट तय नहीं किया है।

क्या टारगेट प्राइस सेट कर रहे हैं एक्सपर्ट्स? (Paras Defence target price)

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इस स्टॉक पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट विराट ने डिफेंस कंपनी के शेयरों को होल्ड करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि अगर डिफेंस कंपनी का शेयर 830 रुपये के स्तर को क्रॉस कर गया तब की स्थिति में यह 870 रुपये से 900 रुपये के स्तर तक जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 8% उछला, गिरावट के माहौल ने भी निवेशकों को किया खुश

शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Paras Defence Share performance)

बीते 3 महीने के दौरन इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 6.65 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, तीन साल में पारस डिफेंस के शेयरों की कीमतों में 196 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,