Tata Motors Passenger Vehicle Share Price falls 4-5 percent afte USA 10 percent tariff टाटा ग्रुप की कंपनी का शेयर 4.5% लुढ़का, अमेरिका के नए टैरिफ का असर, Business Hindi News - Hindustan
More

टाटा ग्रुप की कंपनी का शेयर 4.5% लुढ़का, अमेरिका के नए टैरिफ का असर

Tata Motors Passenger Vehicle Share Price: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीक्लस के शेयरों की कीमतों में आज सोमवार को 4.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के बाद बीएसई में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों का भाव लुढ़ककर 338.50 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया।

Mon, 19 Jan 2026 03:08 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
टाटा ग्रुप की कंपनी का शेयर 4.5% लुढ़का, अमेरिका के नए टैरिफ का असर

Tata Motors Passenger Vehicle Share Price: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीक्लस के शेयरों की कीमतों में आज सोमवार को 4.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के बाद बीएसई में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों का भाव लुढ़ककर 338.50 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। इससे पहले सोमवार की सुबह टाटा ग्रुप की इस कंपनी का शेयर 353.50 रुपये के स्तर पर खुला था। बता दें, टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयरों में गिरावट के पीछे की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से कई यूरोपियन देशों पर लगाए जाने वाले 10 टैरिफ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPO की धमाकेदार लिस्टिंग के बाद बुरा हाल, 11% लुढ़का शेयर, 40 रुपये तक आया भाव

क्यों इतना हुआ असर

टाटा मोटर्स के ब्रिटिश कंपनी के लिए यह फैसला काफी निगेटिव है। जागुआर लैंडरोवर का अमेरिकी बाजार में दबदबा है। अकेले नॉर्थ अमेरिका 2025 में जागुआर लैंडरोवर के कुल सेल्स का एक तिमाही कवर करता है। कंपनी के ग्लोबल सेल्स में अमेरिका का योगदान 22 प्रतिशत है।

यूरोपियन यूनियन के कुछ देशों पर लगाए गए अतिरिक्त टैक्स का मामला ऐसे समय में आया है जब कंपनी गंभीर साइबर अटैक की वजह से प्रोडक्शन में गिरावट का सामना कर रही है। वित्त वर्ष 2026 के तीसरी तिमाही में रेंज रोवर बनाने वाली कंपनी की होलसेल और रिटेल सेल्स में 43.30 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। बता दें, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जागुआर लैंडरोवर की होलसेल बिक्री चालू 43.30 प्रतिशत की गिरावट के बाद 59200 यूनिट रहा है। वहीं, रिटेल सेल्स सालाना आधार पर 25.1 प्रतिशत की गिरावट के बाद 79600 यूनिट रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NSE IPO की वजह से यह कम चर्चित स्टॉक 4.4% चढ़ा, कीमत 100 रुपये से कम

दो साल से संघर्ष कर रही है कंपनी

टाटा मोटर्स पैसेंजर के शेयरों की कीमतों में एक साल में 28 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, तीन साल में टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 31 प्रतिशत लुढ़क चुका है। 5 साल में टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 116 प्रतिशत चढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,