Bharat Coking Coal share falls 11 percent after stronh listing check details here IPO की धमाकेदार लिस्टिंग के बाद बुरा हाल, 11% लुढ़का शेयर, 40 रुपये तक आया भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

IPO की धमाकेदार लिस्टिंग के बाद बुरा हाल, 11% लुढ़का शेयर, 40 रुपये तक आया भाव

पीएसयू स्टॉक Bharat Coking Coal की कीमतों में 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद लुढ़ककर 40.17 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। बता दें, भारत कोकिंग कोल के शेयरों की लिस्टिंग 95.65 प्रतिशत पर हुई थी।

Mon, 19 Jan 2026 01:51 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
IPO की धमाकेदार लिस्टिंग के बाद बुरा हाल, 11% लुढ़का शेयर, 40 रुपये तक आया भाव

Bharat Coking Coal share price: सरकारी कंपनी भारत कोकिंग कोल के शेयरों में लिस्टिंग के तूफानी तेजी देखने को मिली। लेकिन कुछ ही देर के बाद कंपनी के शेयर मुनाफावसूली का शिकार हो गए। जिसकी वजह से पीएसयू स्टॉक की कीमतों में 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद लुढ़ककर 40.17 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। बता दें, भारत कोकिंग कोल के शेयरों की लिस्टिंग 95.65 प्रतिशत पर हुई थी। लिस्टिंग के वक्त कंपनी के शेयरों का भाव 45.21 रुपये था। लेकिन उसके बाद से ही शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। भारत कुकिंग कोल आईपीओ का प्राइस बैंड 23 रुपये था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NSE IPO की वजह से यह कम चर्चित स्टॉक 4.4% चढ़ा, कीमत 100 रुपये से कम

इन दिग्गज कंपनियों के कतार में शामिल भारत कोकिंग कोल

भारत कोकिंग कोल आईपीओ उन आईपीओ की कतार में शामिल हो चुका है। जिन्होंने लिस्टिंग-डे पर शानदार रिटर्न दिया है। मोबिक्विक सिस्टम ने लिस्टिंग-डे को 90 प्रतिशत की तेजी हासिल की थी। हाइवेई इंफ्रास्ट्रक्चर, अर्बन कंपनी, आदित्य इंफोटेक और मीशा के शेयरों में लिस्टिंग के दिन क्रमशः 72 प्रतिशत, 62 प्रतिशत, 60 प्रतिशत और 53 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी।

क्या करें निवेशक?

इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मेहता इक्विटी ने प्रशांत तपसे ने भारत कोकिंग कोल आईपीओ के लिए 50 रुपये से 52 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। वहीं, 35 रुपये का स्टॉप लॉस सेट किया है। एक्सपर्ट्स लॉन्ग टर्म निवेशकों को इंतजार करने की सलाह दे रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:962% का रिटर्न देने वाले मल्टीबैगर रेलवे स्टॉक को मिला ₹88 करोड़ का काम

143 गुना सब्सक्राइब किया गया था आईपीओ

तीन दिन के सब्सक्रिप्शन के दौरान भारत कोकिंग कोल आईपीओ को 143 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 49 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, क्यूआईबी में 310 गुना और एनआईआई कैटगरी में 240 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,