IFCI Share jumps today 4-4 percent because of NSE IPO check why NSE IPO की वजह से यह कम चर्चित स्टॉक 4.4% चढ़ा, कीमत 100 रुपये से कम, Business Hindi News - Hindustan
More

NSE IPO की वजह से यह कम चर्चित स्टॉक 4.4% चढ़ा, कीमत 100 रुपये से कम

आईएफसीआई की स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Stock Holding Corporation of India) में 52 प्रतिशत हिस्सेदारी है। स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की एनएसई में 4.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Mon, 19 Jan 2026 01:20 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
NSE IPO की वजह से यह कम चर्चित स्टॉक 4.4% चढ़ा, कीमत 100 रुपये से कम

NSE IPO: स्टॉक मार्केट में आज सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। लेकिन एनबीएफसी आईएफसीआई (NBFC IFCI) के शेयरों इसके उलट तेजी देखी जा रही है। कंपनी के शेयरों का भाव आज 19 जनवरी को 4.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 63.48 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। इस तेजी के पीछे की वजह एनएसई आईपीओ से जुड़ी खबर को माना जा रहा है।

क्या है NSE IPO से कनेक्शन

आईएफसीआई की स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Stock Holding Corporation of India) में 52 प्रतिशत हिस्सेदारी है। स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की एनएसई में 4.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अनलिस्टेड मार्केट में एनएसई का शेयर 2100 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। जिसकी वजह से स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की हिस्सेदारी की वैल्यू 23000 करोड़ रुपये हो गई है। यही वजह है कि आईएफसीआई के शेयरों में एनएसई आईपीओ से हलचल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिन में 50% भरा IPO, ग्रे मार्केट में दिखा रहा फायदा, दांव लगाने का आखिरी मौका

NSE IPO जल्द हो सकता है लॉन्च

सेबी की चेयरपर्सन तुहिन कांत पाण्डेय ने कहा कि बहुप्रतिक्षित आईपीओ को इस महीने में रेगुलेटर की तरफ से ग्रीन सिग्नल मिल सकता है। सरकार ने 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी घटाने की मंजूरी दे दी है।

रिटर्न के मामले में IFCI शानदार

पिछले एक साल में IFCI के शेयरों की कीमतों में 11.12 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 93 प्रतिशत चढ़ा है। तीन साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 365 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, IFCI के शेयरों में 5 साल में 565 प्रतिशत का फायदा हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 68.01 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिकी कंपनी से मिला 900 करोड़ रुपये का काम, भारी बिकवाली के बीच 8% चढ़ा शेयर

2026 में कंपनी ने आखिरी बार डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,