Tata Investment Corporation Ltd may announce 23rd times dividend stock jumps 7 percent टाटा ग्रुप की कंपनी 23वीं बार डिविडेंड देने की तैयारी में, 7% उछला शेयर, इस दिन है मीटिंग, Business Hindi News - Hindustan
More

टाटा ग्रुप की कंपनी 23वीं बार डिविडेंड देने की तैयारी में, 7% उछला शेयर, इस दिन है मीटिंग

Tata Investment Corporation Ltd की बोर्ड मीटिंग 21 अप्रैल 2026 को होगी। कंपनी ने डिविडेंड के लिए बोर्ड की मीटिंग बुलाई है। अगर डिविडेंड देने पर फैसला हुआ तो यह 23वीं बार होगा जब कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। 

Tue, 14 April 2026 12:55 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
टाटा ग्रुप की कंपनी 23वीं बार डिविडेंड देने की तैयारी में, 7% उछला शेयर, इस दिन है मीटिंग

Tata Group Stock: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा इनवेस्टमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (Tata Investment Corporation Ltd) ने डिविडेंड से जुड़ी जानकारी साझा की है। कंपनी ने बताया है कि 21 अप्रैल 2026 को बोर्ड की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में डिविडेंड पर फैसला किया जाएगा। अगर इस बार बोर्ड डिविडेंड देने पर सहमत हुआ तो यह कुल 23वीं बार होगा जब निवेशकों को डिविडेंड मिलेगा। बता दें, कंपनी के शेयरों का बंटवारा पहले ही हो चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजार की आंधी में इन 7 कंपनियों के शेयरों का दबदबा कायम, 150% तक का रिटर्न

बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी ने पहली बार जुलाई 2001 में डिविडेंड दिया था। तब टाटा इनवेस्टमेंट की तरफ से एक शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड बांटा गया था। आखिरी बार 2025 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 27 रुपये का डिविडेंड दिया था।

10 टुकड़ों में हो चुका है शेयरों का बंटवारा (Tata Investment Corporation Stock Split)

इस कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2025 में 10 हिस्सों में हुआ था। तब कंपनी के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में हुआ था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG और तेल ही नहीं, किसानों सामने भी खड़ी है बड़ी समस्या, इस वजह से बढ़ी टेंशन

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

सोमवार को टाटा इनवेस्टमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 713.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 15 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। टाटा इनवेस्टमेंट कारपोरेशन लिमिटेड का 52 वीक हाई 1184 रुपये और 52 वीक लो लेवल 538.70 रुपये है। कंपनी का मार्केट 36 हजार करोड़ रुपये का है।

तीन साल में टाटा इनवेस्टमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 245 प्रतिशत और 5 साल में 611 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बीते 10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 1323 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर ₹110 का डिविडेंड दे रही है कंपनी, मार्च तिमाही में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री

शेयरों में हालिया तेजी की वजह बना IPO से जुड़ी खबर

टाटा इनवेस्टमेंट कारपोरेशन लिमिटेड की हिस्सेदारी टाटा संस में भी है। जिसके आईपीओ आने की खूब चर्चा हो रही है। पिछले दिनों टाटा संस में 18 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाली संस्था शापूरजी पालोनजी ग्रुप ने आईपीओ की डिमांड की है। अब सबकी निगाह RBI पर टिकी हुई है। बता दें, टाटा ट्रस्ट, टाटा संस के आईपीओ लाने के पक्ष में नहीं है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,