3 रुपये से 47 के पार दाम, टाटा के इस शेयर में 1400% की तेजी, बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (TTML) के शेयर शुक्रवार को 7% से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। 6 साल में कंपनी के शेयर 1400% उछले हैं।

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड (TTML) के शेयरों में शुक्रवार को अच्छी तेजी आई है। टीटीएमएल (TTML) के शेयर शुक्रवार को BSE में 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 47.97 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में पिछले 6 साल में 1400 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। टीटीएमएल अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 81.16 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 30.12 रुपये है।
1400% से ज्यादा उछल गए हैं TTML के शेयर
टाटा टेलिसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड (TTML) के शेयर पिछले 6 साल में 1400 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। टीटीएमएल के शेयर 5 जून 2020 को 3.16 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 5 जून 2026 को 47.97 रुपये पर जा पहुंचे हैं। हालांकि, पिछले एक साल से कंपनी के शेयर दबाव में हैं। पिछले एक साल में टीटीएमएल के शेयर 30 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। पिछले एक महीने में टीटीएमएल के शेयरों में 12 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। टीटीएमएल का मार्केट कैप शुक्रवार को 9325 करोड़ रुपये को पार कर गया है। पिछले 10 साल में टीटीएमएल के शेयरों में 650 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।
बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
टाटा टेलिसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड (TTML) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने अपने निवेशकों को अगस्त 2013 में 2:15 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 15 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे। टीटीएमएल में प्रमोटर की हिस्सेदारी 74.36 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25.64 पर्सेंट है।
घाटे से मुनाफे में आई है कंपनी
टाटा टेलिसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड (TTML) घाटे से मुनाफे में आई है। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में टीटीएमएल को 581 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में टीटीएमएल को 306 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं, दिसंबर तिमाही में कंपनी को 150 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में टीटीएमएल का रेवेन्यू सालाना आधार पर 4 पर्सेंट घटकर 296 करोड़ रुपये रहा है। चौथी तिमाही के दौरान 663 करोड़ रुपये के एक्सेप्शनल आइटम्स की वजह से कंपनी की प्रॉफिटैबिलिटी में तेज उछाल देखने को मिला है। ऑपरेटिंग लेवल पर टाटा टेलिसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड का इबिट्डा मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर 7 पर्सेंट बढ़कर 163 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पहले 152 करोड़ रहा था।




साइन इन