big fall in gold silver price as soon as the market opened gold fell by more than rs 1200 silver slipped by rs 4700 बाजार खुलते ही सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1,200 से अधिक टूटा, सिल्वर 4,700 रुपये तक फिसली, Business Hindi News - Hindustan
More

बाजार खुलते ही सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1,200 से अधिक टूटा, सिल्वर 4,700 रुपये तक फिसली

Gold Silver Rates Today 5 June:  MCX पर सुबह 9:05 बजे तक सोना 1,217 रुपये या 0.76 फीसदी टूटकर 1,58,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी की कीमत 4,772 रुपये या 1.8 फीसदी की गिरावट के साथ 2,60,024 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली।

Fri, 5 June 2026 09:55 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
बाजार खुलते ही सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1,200 से अधिक टूटा, सिल्वर 4,700 रुपये तक फिसली

Gold Silver Rates Today 5 June: घरेलू वायदा बाजार MCX में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति घोषणा से पहले निवेशकों में सतर्कता रही, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर दिखाई दिया। बाजार जानकारों का मानना है कि जब तक पश्चिम एशिया में तनाव कम नहीं होता और ब्याज दरों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक सोना और चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

MCX पर सोना 1,200 रुपये से ज्यादा टूटा

एमसीएक्स पर सोने के वायदा भाव की शुरुआत 949 रुपये या 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 1,58,598 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुई। सुबह 9:05 बजे तक सोना 1,217 रुपये या 0.76 फीसदी टूटकर 1,58,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुकेश अंबानी की संपत्ति में बड़ी गिरावट, 5 महीने में ₹2,09,583 करोड़ गंवाए

चांदी में भी भारी बिकवाली

चांदी की कीमत 4,772 रुपये या 1.8 फीसदी की गिरावट के साथ 2,60,024 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। कारोबार के दौरान चांदी 3,597 रुपये या 1.36 फीसदी टूटकर 2,61,199 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

इंटरनेशनल मर्केट में भी सस्ता हुआ सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.5 फीसदी गिरकर 4,452.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस सप्ताह अब तक सोने में करीब 1.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। वहीं अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.6 फीसदी टूटकर 4,478.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। चांदी की कीमत भी 1.4 फीसदी गिरकर 72.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

सोने-चांदी में गिरावट के कारण

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से बढ़ी चिंता: बाजार पर दबाव की सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव है। ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने लेबनान में नए सीजफायर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। वहीं इजरायल ने भी सैनिकों की वापसी से इनकार कर दिया है। इससे अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों को झटका लगा है। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से महंगाई और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाएं भी मजबूत हुई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:EPF खाताधारकों के लिए जरूरी खबर: 8.25% ब्याज मंजूर, जानिए कब आएगा पैसा?

फेडरल रिजर्व की बढ़ सकती है सख्ती: CME FedWatch Tool के अनुसार, बाजार अब इस साल के अंत तक अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की 51 फीसदी संभावना मान रहा है। आमतौर पर ऊंची ब्याज दरें सोने जैसे गैर-ब्याज देने वाले निवेश विकल्पों के लिए नकारात्मक मानी जाती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RBI के ब्याज दरों के ऐलान से पहले शेयर मार्केट में तेजी, सेंसेक्स 74600 के पार

RBI नीति और अमेरिकी रोजगार आंकड़ों पर नजर: विशेषज्ञों के अनुसार आज RBI की मौद्रिक नीति बैठक का फैसला सोना-चांदी की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा निवेशकों की नजर अमेरिका के मई महीने के नॉन-फार्म पेरोल (रोजगार) आंकड़ों पर भी रहेगी, जिससे फेडरल रिजर्व की अगली रणनीति के संकेत मिल सकते हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,