Paras Defence share hits new high company share jumped over 11 percent today bagged big order पारस डिफेंस में रॉकेट जैसी तेजी, शेयर ने तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड, कंपनी को मिला है नया ऑर्डर, Business Hindi News - Hindustan
More

पारस डिफेंस में रॉकेट जैसी तेजी, शेयर ने तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड, कंपनी को मिला है नया ऑर्डर

डिफेंस कंपनी, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 11% से अधिक के उछाल के साथ 994.40 रुपये पर जा पहुंचे। कंपनी को नवरत्न कंपनी से नया ऑर्डर मिला है।

Fri, 5 June 2026 11:04 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
पारस डिफेंस में रॉकेट जैसी तेजी, शेयर ने तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड, कंपनी को मिला है नया ऑर्डर

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयरों में शुक्रवार को बाजार खुलते ही रॉकेट सी तेजी आई है। पारस डिफेंस के शेयर नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। डिफेंस कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 11 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 994.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 17 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। वहीं, एक महीने में पारस डिफेंस के शेयर 25 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। पारस डिफेंस को नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से एक नया ऑर्डर मिला है। पारस डिफेंस अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है।

नवरत्न कंपनी को इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स की सप्लाई करेगी पारस डिफेंस
एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि उसे नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) से एक नया ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत पारस डिफेंस को इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स की सप्लाई करनी है। कंपनी को मिले इस ऑर्डर की वैल्यू 52.82 करोड़ रुपये है। पारस डिफेंस को यह ऑर्डर सितंबर 2027 को या इससे पहले पूरा करना है। पारस डिफेंस को इससे पहले 30 अप्रैल को डिफेंस मिनिस्ट्री के तहत आने वाले DRDO से एक ऑर्डर मिला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1200 से अधिक टूटा, सिल्वर 4700 रुपये तक फिसली

265% से अधिक उछल गए हैं डिफेंस कंपनी के शेयर
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर पिछले 3 साल में 265 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। डिफेंस कंपनी के शेयर 2 जून 2023 को 269.38 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 5 जून 2026 को 994.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 2 साल में पारस डिफेंस के शेयरों में 115 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयर 43 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। पारस डिफेंस के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 580 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नहीं मिल रहा पहले जितना कैश, लड़खड़ा सकती हैं ATM सर्विसेज, इंडस्ट्री पर नई आफत

2 टुकड़े में शेयर बांट चुकी है कंपनी
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 2 टुकड़े में बांट चुकी है। कंपनी ने जुलाई 2025 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा। कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 53.20 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 46.80 पर्सेंट है। पारस डिफेंस का मार्केट कैप शुक्रवार को 7800 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:EPF खाताधारकों के लिए जरूरी खबर: 8.25% ब्याज मंजूर, जानिए कब आएगा पैसा?

चौथी तिमाही में 89% बढ़ा है कंपनी का मुनाफा
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज का मुनाफा चौथी तिमाही में 89 पर्सेंट बढ़ा है। डिफेंस कंपनी को 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में 34 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 18 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चौथी तिमाही में पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज का रेवेन्यू सालाना आधार पर 58 पर्सेंट बढ़कर 171 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 108 करोड़ रुपये था।

फोटो- प्रतीकात्मक फोटो

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,