Tata Group Trent Share dropped over 50 Percent from all time high is worst over for company 50% से ज्यादा टूट गया टाटा का यह शेयर, 1.60 लाख करोड़ रुपये का लगा झटका, क्या खत्म हुए कंपनी के बुरे दिन?, Business Hindi News - Hindustan
More

50% से ज्यादा टूट गया टाटा का यह शेयर, 1.60 लाख करोड़ रुपये का लगा झटका, क्या खत्म हुए कंपनी के बुरे दिन?

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर पिछले कुछ महीनों से लगातार लुढ़क रहे हैं। ट्रेंट के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 50% से ज्यादा टूट गए हैं। ट्रेंट के शेयर 13 अक्टूबर 2024 को 8345 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 7 अप्रैल 2026 को 3832.25 रुपये पर हैं।

Tue, 7 April 2026 02:22 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
50% से ज्यादा टूट गया टाटा का यह शेयर, 1.60 लाख करोड़ रुपये का लगा झटका, क्या खत्म हुए कंपनी के बुरे दिन?

टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयर मंगलवार को BSE में गिरावट के साथ 3832.25 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। ट्रेंट के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त उछाल आया था। कंपनी के शेयर 7 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 3833.70 रुपये पर बंद हुए थे। मार्च 2026 तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद ट्रेंट के शेयरों में यह तेजी आई थी। कभी निवेशकों को मालामाल करने वाला ट्रेंट का शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 50 पर्सेंट से ज्यादा टूट गया है। ट्रेंट के शेयरों ने साल 2023 में 126 पर्सेंट और 2024 में 133 पर्सेंट का जोरदार रिटर्न दिया था।

निवेशकों को 1.60 लाख करोड़ रुपये का झटका
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट (Trent) के शेयर पिछले कुछ महीनों से लगातार लुढ़क रहे हैं। ट्रेंट के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 50 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। ट्रेंट के शेयर 13 अक्टूबर 2024 को 8345 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 7 अप्रैल 2026 को 3832.25 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। ट्रेंट के शेयरों में आई इस तेज गिरावट से निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। इनवेस्टर्स की दौलत करीब 1.60 लाख करोड़ रुपये घट गई है। कंपनी के शेयर साल 2025 में तेजी से टूटे, तब ट्रेंट के शेयर करीब 40 पर्सेंट लुढ़क गए। यह कमजोरी 2026 में भी देखने को मिल रही है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहली बार बोनस शेयर का तोहफा, मिलेंगे 5 फ्री शेयर, 2859% चढ़ चुका है शेयर

क्या आक्रामक विस्तार से थमी रफ्तार?
ट्रेंट के कारोबार में सुस्ती की एक प्रमुख वजह स्टोर नेटवर्क का ज्यादा डेंसिफिकेशन है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक जुडियो (Zudio) के जरिए ट्रेंट के आक्रामक विस्तार से शहरों के भीतर स्टोर्स की ओवरलैपिंग हो गई। कई मौजूदा स्टोर्स को अब करीब में ही खुले नए स्टोर्स से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में Zudio के 107 स्टोर्स खुले हैं और देश में इसकी टोटल स्टोर संख्या बढ़कर 957 पहुंच गई है। चौथी तिमाही में 25 पर्सेंट की स्टोर ग्रोथ देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2026 में जुडियो ने देश भर में 194 स्टोर्स जोड़े हैं, जिसमें से 45 स्टोर्स मौजूदा पिन कोड्स पर खोले गए हैं। यानी, जहां कंपनी के स्टोर्स पहले से थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्ज मुक्त होने की तैयारी, बैंकों का 23% बकाया चुकाया, 10 रुपये से कम का है शेयर

ब्रोकरेज हाउसेज का क्या है रुख
ब्रोकरेज हाउस गोल्डमैन सैक्स ने टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट पर न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है और कंपनी के शेयरों के लिए 4080 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। वहीं, सिटी (Citi) ने ट्रेंट के शेयरों पर सेल रेटिंग बनाए रखी है और कंपनी के शेयरों के लिए 3800 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। अगर चौथी तिमाही के बिजनेस अपडेट की बात करें तो कंपनी के स्टैंडअलोन रेवेन्यू में सालाना आधार पर 20 पर्सेंट की ग्रोथ देखने को मिली है और यह 4,937 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 4106 करोड़ रुपये था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,