Penny Stock PC Jeweller jumped over 8 Percent reduced bank debt by 23 Percent target debt free कर्ज मुक्त होने की तैयारी, बैंकों का 23% बकाया और चुकाया, 10 रुपये से कम का है शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

कर्ज मुक्त होने की तैयारी, बैंकों का 23% बकाया और चुकाया, 10 रुपये से कम का है शेयर

पेनी स्टॉक पीसी ज्वैलर NSE में 8% से अधिक चढ़कर 9.27 रुपये पर पहुंच गया है। मार्च 2026 तिमाही के मजबूत बिजनेस अपडेट के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई है। कंपनी लगातार अपना कर्ज भी घटा रही है और कर्ज-मुक्त होने की राह पर है।

Tue, 7 April 2026 10:13 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
कर्ज मुक्त होने की तैयारी, बैंकों का 23% बकाया और चुकाया, 10 रुपये से कम का है शेयर

पेनी स्टॉक पीसी ज्वैलर में जबरदस्त तेजी आई है। पीसी ज्वैलर के शेयर मंगलवार को NSE में 8 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 9.27 रुपये पर पहुंच गए हैं। मार्च 2026 तिमाही के मजबूत बिजनेस अपडेट के बाद ज्वैलरी कंपनी के शेयरों में यह तेजी देखने को मिली है। पीसी ज्वैलर लगातार अपना कर्ज भी घटा रही है और कर्ज-मुक्त होने की राह पर है। मार्च 2026 तिमाही में पीसी ज्वैलर का स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 32 पर्सेंट बढ़ा है। पीसी ज्वैलर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 19.65 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 7.47 रुपये है।

कर्ज मुक्त होने का टारगेट
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने कहा है कि कंपनी निकट भविष्य में पूरी तरह कर्ज-मुक्त होने के अपने लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध है। मार्च 2026 तिमाही के दौरान पीसी ज्वैलर ने ज्वाइंट सेटलमेंट एग्रीमेंट की शर्तों के तहत बैंकों के अपने बकाए का करीब 23 पर्सेंट और चुका दिया है। पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है, 'सभी तिमाहियों में सधे हुए प्रदर्शन की वजह से वित्त वर्ष 2026 बहुत पॉजिटिव साल के रूप में उभरा है, रेवेन्यू ग्रोथ सालाना आधार पर 49 पर्सेंट रही है।' वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 2243.25 करोड़ रुपये रहा। पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने नेशनल स्किल डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन के साथ एक समझौते पर भी दस्तखत किए हैं, जिसके तहत जेम्स एंड ज्वैलरी सेगमेंट में 5 साल में 2,00,000 तक माइक्रो आंत्रप्रेन्योर्स डिवेलप किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी के भाव में आज भी गिरावट, युद्ध के बीच क्यों गिर रहे रेट?

230% से ज्यादा उछल गए हैं पीसी ज्वैलर के शेयर
पेनी स्टॉक पीसी ज्वैलर लिमिटेड पिछले पांच साल में 230 पर्सेंट से अधिक चढ़ गया है। पीसी ज्वैलर के शेयर 9 अप्रैल 2021 को 2.64 रुपये पर थे। ज्वैलरी कंपनी के शेयर 7 अप्रैल 2026 को 9.27 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में पीसी ज्वैलर के शेयरों में 265 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो ज्वैलरी कंपनी के शेयर 210 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹29,000 करोड़ तक पहुंच सकता है टाटा का घाटा, नए बिजनेस डूबो रहे लुटिया
ये भी पढ़ें:घरेलू से कमर्शियल LPG सिलेंडर तक के रेट में आज क्या हैं अपडेट, चेक करें

कुछ महीनों से शेयरों पर बिकवाली का दबाव
पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) के शेयरों पर पिछले कुछ महीनों से बिकवाली का दबाव है। ज्वैलरी कंपनी के शेयर पिछले 6 महीने में 25 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। वहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 24 पर्सेंट के करीब गिरावट देखने को मिली है। 31 जनवरी 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, पीसी ज्वैलर में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 40.94 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 59.06 पर्सेंट है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,