पहली बार बोनस शेयर का तोहफा, मिलेंगे 5 फ्री शेयर, 2859% चढ़ चुका है शेयर
आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स अपने शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी 5:7 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। कंपनी के शेयर पिछले 4 साल में 2859% उछल गए हैं।

एक छोटी कंपनी अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। यह कंपनी आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स है। कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर बांटने जा रही है। आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स 5:7 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, यह स्मॉलकैप कंपनी हर 7 शेयर पर 5 फ्री शेयर देगी। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 10 अप्रैल 2026 फिक्स की है। कंपनी अपने शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर का तोहफा दे रही है। आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स के शेयर मंगलवार को BSE में 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 47.18 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 15 पर्सेंट का उछाल आया है। एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों में 21 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है।
2859% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर पिछले 4 साल में 2859 पर्सेंट उछल गए हैं। आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स के शेयर 6 अप्रैल 2022 को 1.60 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 7 अप्रैल 2026 को BSE में 47.18 रुपये पर पहुंच गए हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 2176 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स के शेयर 805 पर्सेंट चढ़ गए हैं। पिछले 2 साल में कंपनी के शेयरों में 233 पर्सेंट का जोरदार उछाल आया है। आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 123.70 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 35.70 रुपये है।
10 टुकड़े में शेयर बांट चुकी है कंपनी
आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़े में बांट चुकी है। आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स ने सितंबर 2025 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 21.06 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 78.94 पर्सेंट है।
3 महीने में करीब 47% टूट गए हैं कंपनी के शेयर
आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स के शेयर पिछले कुछ महीनों से दबाव में हैं। कंपनी के शेयर पिछले 3 महीने में करीब 47 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। वहीं, इस साल अब तक आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स के शेयरों में 44 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 35 पर्सेंट की गिरावट आई है। एक महीने में आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स के शेयर करीब 9 पर्सेंट लुढ़के हैं।




साइन इन