tata group Trent Ltd Share Price give 2186 percent return now company announced bonus share an dividend 2186% का रिटर्न, टाटा ग्रुप की यह कंपनी दे रही है बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट नजदीक, Business Hindi News - Hindustan
More

2186% का रिटर्न, टाटा ग्रुप की यह कंपनी दे रही है बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट नजदीक

Trent Ltd Share Price: ट्रेंट लिमिटेड के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी ने 2 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। इस कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। 

Sat, 16 May 2026 04:01 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
2186% का रिटर्न, टाटा ग्रुप की यह कंपनी दे रही है बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट नजदीक

Trent Ltd Share Price: टाटा ग्रुप का मल्टीबैगर स्टॉक पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रहा है। कंपनी ने 2 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर देने का फैसला किया है। इस बोनस इश्यू के लिए टाटा ग्रुप की कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। जिसमें अब ज्यादा समय नहीं बचा है। बता दें, हम बात कर रहे हैं ट्रेंट लिमिटेड की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च से अबतक 50% का रिटर्न, बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भाग रहा स्टॉक

ट्रेंट बोनस शेयर रिकॉर्ड डेट (Trent Ltd bonus share record date)

टाटा ग्रुप की यह कंपनी 2 पर 1 शेयर निवेशकों को बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है। ट्रेंट लिमिटेड ने इस बोनस इश्यू के लिए 4 जून 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी इस दिन जिन निवेशकों के पास ट्रेंट लिमिटेड के दो शेयर रहेंगे उन्हें 1 शेयर बोनस मिलेगा।

डिविडेंड दे रही है कंपनी (Trent Ltd Dividend stock)

ट्रेंट लिमिटेड की तरफ से निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है। कंपनी ने इस बार एक शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए ट्रेंट लिमिटेड ने 12 जून 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, इससे पहले कंपनी के शेयर 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड मिला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा संस का जल्द आएगा IPO? शेयरहोल्डर्स का भारी दबाव, क्या कहते हैं नियम

शेयरों का प्रदर्शन का प्रदर्शन कैसा? (Trent Ltd Share price live updates)

शुक्रवार को Trent Ltd के शेयर 0.70 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4101.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 26 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी का 52 वीक हाई 6259 रुपये और 52 वीक लो लेवल 3276.10 रुपये है। ट्रेंट लिमिटेड का मार्केट कैप 1.45 लाख करोड़ रुपये का है।

10 साल में 2186% का रिटर्न (Trent Ltd Share Performance)

दो साल में Trent Ltd के शेयरों की कीमतों में 9 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, इसके बाद भी यह स्टॉक तीन साल में 171 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 5 साल में ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों का भाव 430 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 10 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले पोजीशनल निवेशकों को 2186 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी, क्या आज फिर से बढ़ गए दाम? यहां करें चेक

इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 37.01 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 62.99 प्रतिशत हिस्सा है। पिछली तीन तिमाही से कंपनी के शेयर होल्डिंग्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,