Tata Group Titan Shares surged over 4 Percent crossed 4100 rupee on Budget day बजट के दिन बाजार धड़ाम, फिर भी चमका टाटा का यह शेयर, 4100 रुपये के पार पहुंचे दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

बजट के दिन बाजार धड़ाम, फिर भी चमका टाटा का यह शेयर, 4100 रुपये के पार पहुंचे दाम

मार्केट में आई सुनामी में भी टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। टाइटन के शेयर रविवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 4 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 4144.45 रुपये पर पहुंच गए।

Sun, 1 Feb 2026 05:37 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
बजट के दिन बाजार धड़ाम, फिर भी चमका टाटा का यह शेयर, 4100 रुपये के पार पहुंचे दाम

घरेलू शेयर बाजार बजट वाले दिन धड़ाम हो गया। मार्केट में आई सुनामी में भी टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। टाइटन के शेयर रविवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 4 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 4144.45 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि, कारोबार के आखिर में टाइटन के शेयर तेजी के साथ 3990.60 रुपये पर बंद हुए हैं। बजट में गोल्ड पर लगने वाली कस्टम्स ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसी वजह से ज्वैलरी स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली है।

घटाकर 6% की गई थी बेसिक कस्टम्स ड्यूटी
जुलाई 2024 बजट में गोल्ड पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी को 15 पर्सेंट से घटाकर 6 पर्सेंट किया गया था। इस कदम का मकसद गोल्ड स्मगलिंग को रोकना और इसकी अफॉर्डेबिलिटी को बेहतर बनाना था। मौजूदा लेवी में बेसिक कस्टम्स ड्यूटी और लगने वाले सरचार्ज शामिल हैं। गोल्ड पर हायर कस्टम्स ड्यूटी सीधे तौर पर ज्वैलरी कंपनियों के लिए नियर टर्म में निगेटिव है, जो कि डिमांड पर असर डालती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गिरावट की आंधी में भी रॉकेट बना यह पेनी स्टॉक, 3 रुपये से कम का शेयर 20% उछला

996% से ज्यादा उछल गए हैं टाइटन के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन (Titan) के शेयर पिछले 10 साल में 996 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। टाइटन के शेयर 29 जनवरी 2016 को 363.90 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 1 फरवरी 2026 को BSE में 3990.60 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो टाइटन के शेयरों में 164 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 6 महीने में टाइटन के शेयर 20 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। टाइटन के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 4312 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 2947.55 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:26 बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी, 7 बार दिया है तोहफा, 5 रुपये से कम का है शेयर

रेखा झुनझुनवाला का कंपनी पर बड़ा दांव
दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला का टाइटन (Titan) पर बड़ा दांव है। झुनझुनवाला के पास टाटा ग्रुप की इस कंपनी के 47,184,470 शेयर हैं। कंपनी में रेखा झुनझुनवाला की 5.31 पर्सेंट हिस्सेदारी है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा दिसंबर 2026 तिमाही तक का है। सितंबर 2025 तिमाही में रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के 47,293,470 शेयर थे। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा ट्रेंडलाइन (Trendlyne) से लिया गया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,